भोपाल

एमपी भाजपा कार्यालय में ड्यूटी रोस्टर तैयार, फरवरी में ये मंत्री बैठकर सुनेंगे समस्याएं

MP News: मध्यप्रदेश के मंत्री अब भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्या भाजपा दफ्तर में बैठकर सुनेंगे। इसके लिए रोस्टर जारी कर दिया गया है।

2 min read
Jan 30, 2026

MP News: मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कार्यकर्ताओं के लिए नई सुविधा शुरु की है। अक्सर कार्यकर्ता अपने काम के लिए मंत्रियों और अफसरों के चक्कर काटते रहते थे, लेकिन अब कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुलझाने के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कार्यलय में एक मंत्री को भाजपा दफ्तर में बैठाने की शुरूआत की है। इसके लिए फरवरी महीने का ड्यूटी रोस्टर बनाकर जारी किया गया है।

नए टाइमटेबल के अनुसार, सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर एक बजे से तीन बजे तक टाइमटेबल जारी किया गया है। जिसमें मंत्री भाजपा दफ्तर में बैठकर कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। इसमें मंत्री के साथ-साथ प्रदेश के पदाधिकारी की भी ड्यूटी लगाई गई है। जिससे संबंधित मामलों के निराकरण के लिए प्रदेश पदाधिकारी काम करेंगे।

फरवरी महीने में लगेगी इन मंत्रियों की ड्यूटी

  • 2 फरवरी सोमवार को डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, गौतम टेटवाल(मंत्री तकनीकी शिक्षा), मनीषा सिंह (विधायक, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा)
  • 3 फरवरी मंगलवार को राकेश सिंह (पीडब्ल्यूडी मंत्री), दिलीप अहिरवार (वन राज्यमंत्री), राजेन्द्र सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा)
  • 4 फरवरी बुधवार को विश्वास सारंग (खेल एवं सहकारिता मंत्री), लखन पटेल (पशुपालन मंत्री), डॉ. नंदिता पाठक (प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा)
  • 5 फरवरी गुरुवार को नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, जयदीप पटेल (प्रदेश मंत्री भाजपा)
  • 6 फरवरी शुक्रवार को जनजातीय कार्यमंत्री विजय शाह, स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, प्रदेश मंत्री भाजपा क्षितिज भट्ट
  • 9 फरवरी सोमवार को उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, मत्स्य पालन राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभुलाल जाटव
  • 10 फरवरी मंगलवार को पंचायत प्रहलाद सिंह पटेल, पंचायत राज्य मंत्री राधा सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ
  • 11 फरवरी बुधवार को स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदयप्रताप सिंह, खादी एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल, प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पाराशर
  • 12 फरवरी गुरुवार को राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर, प्रदेश मंत्री संगीता सोनी
  • 13 फरवरी शुक्रवार को पीएचई मंत्री संपतिया उइके, पर्यटन मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, प्रदेश मंत्री राजो मालवीय
  • 16 फरवरी सोमवार को जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष तुलसीराम सिलावट
  • 17 फरवरी मंगलवार को कृषि मंत्री ऐदलसिंह कंसाना, विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुराम चौधरी
  • 18 फरवरी बुधवार को महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया, विधायक एवं प्रदेश मंत्री अर्चना सिंह
  • 19 फरवरी गुरुवार को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत, प्रदेश मंत्री बबीता परमार
  • 20 फरवरी शुक्रवार उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल
  • 23 फरवरी सोमवार को अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागरसिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुलाल जाटव
  • 24 फरवरी मंगलवार को ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरुआ
  • 25 फरवरी बुधवार को नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पाराशर
  • 26 फरवरी गुरुवार को एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप, प्रदेश मंत्री भाजपा राजेन्द्र सिंह
  • 27 फरवरी शुक्रवार को उच्च शिक्षा मंत्री, प्रदेश मंत्री राजो मालवीय

इसके अलावा भाजपा के जिला पदाधिकारियों के जिला कार्यालय में बैठने के दिन तय किए जा रहे हैं। ताकि कार्यालय में बैठकर जिलाध्यक्ष और पदाधिकारी आम जन की समस्या सुन सकें।

Published on:
30 Jan 2026 02:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर