भोपाल

भोपाल में इस तारीख के बाद बनेंगी 5 नई तहसीलें, प्रस्ताव अटका

MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पांच नई तहसीलों का प्रस्ताव अटक गया है।

2 min read
Jan 01, 2026
फोटो- गूगल मैप

MP News: देशभर में जनगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिसके लिए प्रशासनिक सीमाओं को फ्रीज कर दिया गया है। मध्यप्रदेश में 31 दिसंबर को अंतिम तारीख तय की गई थी। जनगणना पूरी होने के बाद ही मध्यप्रदेश में नए जिलों और तहसीलों का गठन किया जा रहा सकेगा।

भोपाल की 5 तहसीलों का प्रस्ताव अटका

प्रशासनिक सीमाएं फ्रीज होने का असर भोपाल पर पड़ा। प्रस्तावित की गईं 5 नई तहसीलों का पुनर्गठन अब जनगणना के बाद ही संभव हो पाएगा। 1 जनवरी 2026 से प्रशासनिक सीमाएं फ्रीज कर दी जाएंगी। जिससे जिलों, तहसीलों की सीमाएं और नाम में बदलाव नहीं हो पाएगा। जनगणना मार्च 2027 तक पूरी होगी। यानी भोपाल में नहीं सीमाओं का गठन करीब 1.5 साल बाद ही हो पाएगा।

भोपाल में हो जाएंगी 8 तहसीलें

भोपाल में 5 नई तहसीलों के गठन से 8 तहसीलें हो जाएंगी। नए प्रस्ताव के तहत संत हिरदाराम नगर, एमपी नगर, टीटी नगर, पुराने भोपाल और गोविंदपुरा को नई तहसील बनाने की तैयारी है।

तहसीलों के गठन से बढ़ेंगे गांव

  • कोलार में 60 गांव और 23 पटवारी हल्के हैं। जिसमें शाहपुरा, बावड़िया कला और बाग सेवनिया हटाया जाएगा। इसमें चंदनपुरा, मेंडोरा, रातीबड़, जमुनिया कलां, अमझरा, बगरौदा, कढ़ैया जाट में 23 नए गांव जुड़ेंगे। जिसके चलते कोलार तहसील में 80 गांव और 27 पटवारी हल्के हो जाएंगे।
  • बैरागढ़ में अभी 7 हल्के और 17 गांव हैं। इसमें से पलासी और बड़वई हल्के को हटाया जाना है। जिसमें पांच गांवों पलासी, रुसल्ली, निशातपुरा, जमालपुरा, बड़वई शामिल किया जाना है। साथ ही चार नए हल्के जोड़े जाएंगे। जिसके अंतर्गत 11 नए गांव आएंगे। कुल आठ हल्के और 20 गांव हो जाएंगे।
  • गोविंदपुरा में 9 हल्के और 19 गांव हैं। छह हल्के 16 गांव जुड़ने हैं। जिसमें 15 हल्की और 33 गांव हो जाएंगे।
  • एमपी नगर में अभी चार हल्के और 8 गांव हैं। जिसमें सात हल्के जोड़े जाने हैं। ये बावड़िया कला, बाग सेवनिया, कोलुआ खुर्द, बिलखिरिया, बैरागढ़ सांकल, आदमपुर छावनी हैं। इसमें 14 गांवों को शामिल किया जाना है। जिससे 11 हल्के और 22 गांव हो जाएंगे।
  • टीटी नगर में सात हल्के और 16 गांव हैं। इसमें एक हल्का चंदनपुरा हटाया जा रहा है। इससे तीन गांव चंदनपुरा, खुदागंज, छावनी हट जाएंगे। 5 हल्के और सात गांव जुड़ेगे। जो कि बरखेड़ी बाजयाफ्त, बरखेड़ा नाथू, मालीखेड़ी, रोलूखेड़ी, कलखेड़ा, नीलबड़, मुगालिया छाप हैं। 11 हल्कों में 20 गांव हो जाएंगे।
  • वर्तमान में हूजुर में 75 हल्के में 195 गांव हैं। इससे 23 हल्के के 60 गांव हटाए जाएंगे। जिससे 52 हल्कों के 135 गांव रह जाएंगे।
Published on:
01 Jan 2026 04:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर