15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल में हुई 55 लाख की लूट का खुलासा, 12 आरोपी गिरफ्तार, 35 लाख कैश बरामद

mp news: चाकू की नोक पर वाहन रोककर बदमाशों ने की थी हवाला के 55 लाख रुपयों की लूट, पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर बरामद किए 35 लाख रुपये।

2 min read
Google source verification
bhopal

hawala robbery case 12 accused arrested 35 lakh recovered

mp news: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 7 मार्च को हुई हवाला के 55 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने लूट में शामिल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से करीब 35 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके साथ ही दो बाइक, एक एक्सेस स्कूटी, एक ऑटो और नौ मोबाइल भी जब्त किए गए हैं। कुछ आरोपी फरार हैं और बाकी की रकम उन्हीं आरोपियों के पास होने की बात पुलिस ने बताई है। पुलिस जल्द ही फरार आरोपियों को पकड़ने की बात भी कह रही है।

अकाउंटेंट निकला मास्टरमाइंड

पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि 7 मार्च को स्मार्ट सिटी रोड पर करीब 9:30 बजे दो बदमाशों ने वाहन रोककर चाकू की नोक पर बैग छीन लिया था। बैग में 55 लाख 50 हजार रुपए थे। यह रकम हवाला के जरिए ले जाई जा रही थी। चूनाभट्टी निवासी दिव्यांग बरोट ने 8 मार्च को इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में जुट गई। पुलिस की 10 टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थीं जिन्होंने 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर 35 लाख रुपये के करीब कैश बरामद किया है। वारदात का मास्टरमाइंड गौरव चेतवानी नाम का आरोपी है जो कि अकाउंटेंट है और ऑनलाइन सट्टे में कर्ज में डूबने के कारण उसने वारदात की प्लानिंग की थी।

तीन-चार दिन पहले बनाया प्लान

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने घटना से करीब तीन-चार दिन पहले लूट की प्लानिंग की थी। इसके बाद उन्होंने रैकी की और फिर 7 मार्च की रात जब हवाला की रकम लेकर लोग निकले तो उनका पीछा कर वारदात को अंजाम दिया। जो 12 आरोपी पुलिस ने पकड़े हैं उनमें मास्टमाइंड गौरव चेतवानी के साथ ही हैदर उर रहमान, फाजिल उर्फ भूरा, अलफेज अली, मुज्जमिल, शान उर्फ डिसेंट, सोहेल उर्फ गुड्डा, अनवर शेख, अब्दुल नवेद, शानू उर्फ साजिल अहमद, सलमान समद और फैसल खान शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी नेटवर्क और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों को पकड़ा गया है।