
हवाई यात्रा पर ईरान-इजराइल जंग का असर (Photo Source- Patrika)
Iran-Israel War : LPG सिलेंडर की कीमतों में आए उछाल के बाद अब हवाई सफर पर भी ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध का साया मंडराने लगा है। भारतीयों को अब अपने ही देश की यात्रा सस्ते किराए में टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। एटीएफ के दाम बढ़ने से एयर इंडिया के बाद इंडिगो ने भी ईधन अधिभार लगाना शुरू कर दिया है। इस बार एयरलाइंस कंपनियों ने लो फेयर स्कीम भी जारी नहीं की है। ऐसे में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हैदराबाद, बेंगलुरु एवं पुणे तक मनमाना किराया लिया जा रहा है।
मिडिल ईस्ट युद्ध के कारण क्रूड यानी कच्चे तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। इसी कारण एयर टर्बाइन फ्यूल के दाम बढ़ गए हैं। दो दिन पहले एयर इंडिया ने अंतराष्ट्रीय रूट पर फ्यूल सरचार्ज लगाने की घोषणा की थी। अब डोमेस्टिक उड़ानों पर सरचार्ज लगना शरू हो गया है। देश की प्रमुख एयरलाइंस इंडिगो ने 425 रूपए से लेकर 2300 रुपये तक फ्यूल सरचार्ज लगाना शुरू कर दिया है। इसका असर किराए में बढ़ोतरी के रूप में हवाई यात्री को वहन करना होगा।
आमतौर पर एयरलाइंस कंपनियां होली के कुछ समय बाद लो फेयर स्कीम जारी करती हैं। इसके तहत 30 दिन से अधिक समय पहले बुकिंग कराने पर सस्ते टिकट मिलते हैं। इस बार युद्ध के माहौल के कारण किसी भी कंपनी ने ऐसी स्कीम जारी नहीं की है। भोपाल से वर्तमान में एयर इंडिया एवं इंडिगो दो ही एयरलाइंस ऑपरेटर हैं। दोनों ने किराये में बढ़ोतरी की है।
एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी का कहना है कि किराया तय करना एयरलाइंस का अधिकार है। वैश्विक परिस्थितियों के अनुसार किराया तय किया जाता है। कई बार बुकिंग कम होने पर किराया कम कर दिया जाता है। बुकिंग बढ़ने पर अंतिम समय में किराया बढ़ भी जाता है। भोपाल से इंडिगो की सर्वाधिक 14 जोड़ी उड़ाने हैं। एयर इंडिया तीन जोड़ी उड़ानों का संचालन कर रहा है।
-दिल्ली 9532 रुपये 4597 रुपये
-मुंबई 8010 रुपये 5296 रुपये
-हैदराबाद 17600 रुपये 6649 रुपये
-बेंगलुरु 13169 रुपये 7115 रुपये
-अहमदाबाद 7700 रुपये 5289 रुपये
-पुणे 11284 रुपये 5571 रुपये
रायपुर 8473 रुपये 6223 रुपये
गोवा 11813 रुपये 7769 रुपये
नोट- किराया ट्रेवल्स एजेंटो से प्राप्त जानकारी के अनुसार।
किराया अंतिम समय में कम या अधिक हो सकता है।
Updated on:
15 Mar 2026 09:44 am
Published on:
15 Mar 2026 09:44 am
