15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेज गर्मी के बीच 48 घंटे में बदलने वाला है एमपी का मौसम, कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट

MP weather : मौसम विभाग की मानें तो आगामी दो-तीन दिनों में पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदल सकता है।

less than 1 minute read
Google source verification
MP Weather

48 घंटे में बदलने वाला है एमपी का मौसम (Photo Source- Patrika)

MP Weather : इन दिनों मध्य प्रदेश में तेज गर्मी पड़ रही है। इसी बीच मौसम विभाग से प्रदेशवासियों को थोड़ी राहत देने वाली खबर सामने आई है। शनिवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस रहा। ये तापमान नर्मदापुरम में दर्ज हुआ। नर्मदापुरम जिले में ही हिल स्टेशन पचमढ़ी में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो प्रदेश में सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। इसी बीच आगामी दो दिन में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं।

मौसम विभागी की मानें तो आगामी दो-तीन दिनों में पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मध्य भागों से दक्षिण आंतरिक ओडिशा तक छत्तीसगढ़ के ऊपर से होकर एक ट्रफ मध्य समुद्र तल से लगभग 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर बनी हुई है। वहीं, उत्तर भारत के ऊपर करीब 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 200 किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक की गति से उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं।

गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना

इन मौसम प्रणालियों के कारण प्रदेश में वातावरण में नमी और अस्थिरता बढ़ रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 17 मार्च की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। इसके असर से मध्यप्रदेश के कई जिलों में बादल छाने, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है। खासकर पूर्वी और उत्तरी प्रदेश के जिलों में मौसम अधिक प्रभावित होने की संभावना है। बादलों की आवाजाही के कारण दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हो सकती है। हालांकि कुछ स्थानों पर तेज हवा और गरज-चमक की स्थिति देखने को मिल सकती है।