MP News: मध्यप्रदेश सरकार ने एक बार फिर से छह हजार करोड़ का कर्ज लिया है।
MP News: मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने एक बार फिर से कर्ज लिया है। जिसका भुगतान बुधवार को होगा। यह कर्ज छह हजार करोड़ रुपए का है। जो कि तीन हिस्सों में हैं। इसके ब्याज का भुगतान भी सरकार के द्वारा ही किया जाएगा।
मध्यप्रदेश सरकार चालू वित्तीय वर्ष में अभी तक कुल 47 हजार करोड़ रुपए का कर्ज ले चुकी है। 20 फरवरी को भी 6 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया गया था। इसके बाद चालू वित्त वर्ष में सरकार ने पिछले वित्त वर्ष से साढ़े चार करोड़ से अधिक का कर्ज ले चुकी है।
24 और 25 फरवरी को मध्यप्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया था। अब लगभग उसके दस दिन बाद सरकार ने फिर से छह हजार करोड़ रुपए के कर्ज फैसला किया है। सरकार के द्वारा जो कर्ज आज लिया गया है वो केंद्र सरकार के द्वारा तय की गई लिक्विडिटी लिमिट के अंदर का बताया जा रहा है।
जब वित्त वर्ष 31 मार्च 2024 को खत्म हुआ। तब प्रदेश की जनता पर लाख 75 हजार 578 करोड़ रुपए का कर्ज है। इसके पहले अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक सरकार ने एक साल में 44 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया था।