भोपाल

एमपी में होगी डिजिटल जनगणना, पूछे जाएंगे 34 सवाल, रह जाएंगे हैरान

MP News: मध्यप्रदेश में डिजिटल जनगणना की तैयारी शुरू हो चुकी है। 1.5 से अधिक जनगणना अधिकारी घर-घर जाकर जानकारी जुटाएंगे।

less than 1 minute read
Oct 24, 2024

MP News: मध्यप्रदेश में जनगणना कराने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस बार पूरी तरह से यह डिजिटल कराई जाएगी। जिसमें पहली बार ऐसा होगा कि 1.5 लाख से अधिक जनगणना अधिकारी घर-घर जाकर जानकारी जुटाएंगे। इसके लिए एक विशेष मोबाइल ऐप तैयार किया जाएगा।


प्रशासनिक सीमाओं को किया जाएगा फ्रीज


बताया जा रहा है कि 31 दिसंबर 2024 तक सभी जिलों और गांवों की सीमाओं को फ्रीज कर दिया जाएगा। ताकि जनगणना के आंकडों को किसी भी तरह से प्रभावित न किया जा सके।

भरे जाएंगे डिजिटल फॉर्म


पहले चरण में मकानों की गिनती के बाद लोगों की जानकारी ली जाएगी। इसके बाद दूसरे चरण में ऑनलाइन फॉर्म में दर्ज की जाएगी। जिसमें की 34 तरह के सवाल पूछे जाएंगे। खासतौर पर घर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला अनाज, खाना पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाला ईंधन, पानी पीने के स्त्रोत, शौचालय की सुविधा, वाहनों की उपलब्धता जैसे कई प्रश्न शामिल होंगे। जहां पर हर व्यक्ति को एक आईडी नंबर दिया जाएगा। ताकि उसकी पहचान हो और जनगणना में रिकॉर्ड भी हो।

हर जनगणना अधिकारी के पास रहेंगे 150 घर


प्रत्येक जनगणना अधिकारी को 150 घरों की जानकारी जुटानी होगी। जैसे घर में रहने वाले लोगों की संख्या, जाति, लिंग और कई अहम जानकारियां लेकर डिजिटल फॉर्म भरना होगा। जिसके डिजिटल होने के कारण रिपोर्ट भी जल्दी तैयार हो जाएगा।

इसमें बैंक खातों की जानकारी नहीं मांगी जाएगी। इसके मोबाइल नंबर की जानकारी ली जाएगी। जिसे डिजिटली भरा जाएगा।

Updated on:
24 Oct 2024 04:12 pm
Published on:
24 Oct 2024 04:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर