भोपाल

आज रिसेप्शन में शामिल होंगे अडाणी-राजनाथ सिंह समेत कई VVIP

MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज शाम वीवीआईपी मूवमेंट रहेगा। जिसमें अडाणी समेत कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी।

less than 1 minute read
Dec 07, 2025
फोटो सोर्स- अडाणी ग्रुप/ राजनाथ सिंह ऑफिशियल फेसबुक

MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार की शाम वीवीआईपी मूवमेंट रहेगा। जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,उद्योगपति गौतम अडाणी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, गजेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला समेत कई दिग्गज उपस्थित रहेंगे।

रिटायर्ड IRS अफसर के बेटे का रिसेप्शन

रिटायर्ड आईआरएस अफसर अमन सिंह के बेटे का रिसेप्शन आज होटल ताज में है। जिसमें देश की बड़ी राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी। रिटायरमेंट के बाद अमन कुमार सिंह नवंबर 2022 से अडाणी गुप्र से जुड़े हैं। रविवार को आशीर्वाद समारोह में अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी परिवार सहित शामिल होंगे।

ये नेता भी होंगे शामिल

बता दें कि, अमन सिंह छत्तीसगढ़ के रमन सिंह के मुख्यमंत्री कार्यकाल में प्रमुख सचिव रह चुके हैं। आशीर्वाद समारोह में मंत्री रामविचार नेताम, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, भूपेन्द्र सवन्नी(अध्यक्ष केड़ा छत्तीसगढ़), मनोज कुमार पिंगुआ (एसीएस जेल विभाग छत्तीसगढ़), हिमांशु गुप्ता (डीजी जेल छत्तीसगढ़), पुरंदर मिश्रा(विधायक), किरणमयी नायक (अध्यक्ष, राज्य महिला आयोग छत्तीसगढ़) समेत दूसरे अन्य नेता भी शामिल होंगे।

Published on:
07 Dec 2025 02:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर