5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ईरान-इजराइल वॉर के बीच एमपी सरकार की पहल, जंग में फंसे भारतीयों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Iran-Israel War : प्रदेश सरकार ने खाड़ी देश में रह रहे अपने नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। प्रदेश सरकार ने नई दिल्ली में कंट्रोल रूम भी बनाया है। जहां हर संभव मदद मिलेगी।

less than 1 minute read
Google source verification
Iran-Israel War

जंग में फंसे भारतीयों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी (Photo Source- Patrika)

Iran-Israel War : इस समय ईरान इजराइल के बीच जंग के हालात हैं। युद्ध के चलते खाड़ी देशों में रह रहे भरतीय नागरिक भी खासा असमंजस में हैं। युद्ध के लगातार बिगड़ते हालातों को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने खाड़ी देश में रह रहे अपने नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। प्रदेश सरकार ने नई दिल्ली में कंट्रोल रूम भी बनाया है। जहां हर संभव मदद मिलेगी। इसी के साथ प्रदेशवासियों से जरूरत के समय तुरत ही संपर्क करने की अपील की गई है।

खाड़ी देशों में रह रहे मध्य प्रदेश के नागरिकों के लिए प्रदेश की मोहन सरकार की ओर से ये पहल की गई है। सरकार ने प्रदेशवासियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। साथ ही, प्रदेश सरकार ने नई दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित किया है।

उपलब्ध कराई जाएगी उचित सहायता

इस कंट्रोल रूम का लाभ ये रहेगा कि, खाड़ी देशों में रह रहे प्रदेशवासियों को तत्काल प्रभाव से संभव सहायता करने की व्यवस्था की जाएगी। अध्ययन, नौकरी, व्यवसाय या पर्यटन के लिए गए नागरिक मदद ले सकेंगे। कंट्रोल रूम की मदद से मध्य प्रदेश सरकार की ओर से संबंधितों को भारत सरकार और संबंधित अन्य एजेंसियों से संपर्क कर सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

यह करें संपर्क

-हेल्पलाइन नंबर: 011-26772005
-व्हाट्सएप: 9818963273
-ईमेल: mphelpdeskgulf@gmail.com