5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के मुख्य सचिव अनुराग जैन छुट्टी पर, राजेश राजौरा को मिला प्रभार

MP Chief Secretary Anurag Jain: एमपी के मुख्य सचिव अनुराग जैन अवकाश पर चले गए हैं। राजेश राजौरा को मुख्य सचिव का प्रभार सौंपा गया है।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Mar 05, 2026

MP Chief Secretary Anurag Jain

मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन के अवकाश पर जाने के बाद डॉ. राजेश राजौरा को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। (फाइल फोटो)

MP Chief Secretary Anurag Jain: मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन अवकाश पर चले गए हैं। उनके स्थान पर सीनियर आइएएस आफिसर राजेश राजौरा को प्रभार सौंपा गया है। अनुराग जैन के ससुर के निधन के कारण वे अवकाश पर रहेंगे।

एमपी के मुख्य सचिव अनुराग जैन अवकाश पर चले गए हैं। उनके ससुर का निधन हो गया है। जैन पांच दिनों तक अवकाश पर रहेंगे। अनुराग जैन के स्थान पर मध्यप्रदेश कैडर के सबसे सीनियर आइएएस आफिसर राजेश राजौरा को मुख्य सचिव का प्रभार सौंपा गया है। गुरुवार को दोपहर में इसके आदेश जारी हो रहे हैं।

एक साल के एक्सटेंशन पर हैं जैन

अनुराग जैन मध्यप्रदेश के 35वें चीफ सेक्रेटरी हैं। इससे पहले अनुराग जैन मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में सबसे अहम मंत्रालय रोड, ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे का जिम्मा संभाल रहे थे। अच्छे वित्त प्रबंधन के रूप में भी जैन को माना जाता है। सीएम मोहन यादव की पसंद के चलते उन्हें सीएस का पद दिया गया था। हालांकि अगस्त 2025 में उन्हें एक साल के कार्यकाल में और वृद्धि कर दी थी। अब अगस्त 2026 को वे सेवानिवृत्त होंगे।

1989 बैच के आईएएस आफिसर अनुराग जैन ने बीई (इलेक्ट्रानिक) से पढ़ाई पूरी की है। आईआईटी खड़गपुर में बीटेक आनर्स इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 1986 बैच के मैरिट होल्डर थे। आइएएस बनने के बाद जैन की पहली पदस्थापना असिस्टेंट कलेक्टर के रूप में 6 जून 1990 को सागर में हुई थी। इसके बाद वे मंडला कलेक्टर, मंदसौर कलेक्टर, भोपाल कलेक्टर भी रहे।

कौन है राजेश राजौरा

अनुराग जैन के अवकाश पर जाने के कारण एमपी के सबसे सीनियर आइएस ऑफिसर डा. राजेश राजौरा को मुख्य सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। नीमच के रहने वाले और एमबीबीएस करने वाले डॉ. राजेश राजौरा कृषि, गृह, उद्योग, उद्यानिकी और परिवहन विभाग संभाल चुके हैं। जबकि इससे पहले झाबुआ के एडिशनल कलेक्टर, जबकि धार, बालाघाट, उज्जैन और इंदौर के कलेक्टर भी रह चुके हैं। खास बात यह है कि जब अनुराग जैन की पदस्थापना एमपी के चीफ सेक्रेटरी के रूप में हुई थी तब 1990 बैच के आइएएस आफिसर अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा के नाम पर भी मंथन हुआ था।