MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी के कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई चल रही है। दो कोचिंग संस्थानों के बेसमेंट को सील कर दिया गया है।
MP News: बीते दिनों दिल्ली में बेंसमेंट में चल रही कोचिंग में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत हो गई थी। इसके बाद मध्यप्रदेश सरकार भी अलर्ट मोड पर आ गई है। राजधानी भोपाल में मंगलवार को एमपी नगर में संचालित हो रही कौटिल्य एकेडमी के ऑफिस और बेसमेंट को सील कर दिया है। ऐसी जानकारी सामने निकलकर आ रही है कि बच्चों को बेसमेंट में पढ़ाया जाता था।
राजधानी भोपाल में सभी कोचिंग संस्थानों की जांच की जा रही है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश के बाद एसडीएम आशुतोष शर्मा की मौजूदगी में कार्रवाई की जा रही है। भोपाल की कोचिंग हब एमपी नगर की कौटिल्य एकेडमी के बेसमेंट में क्लास चल रही थी। जांच के बाद बेसमेंट को सील कर दिया गया है।
वहीं दूसरा छापा भोपाल के AUROUS कोचिंग सेंटर में मारा गया है। जिसमें बेसमेंट में क्लास चलती थी। दिल्ली में हुई घटना के बाद वहां क्लास बंद कर दी गई थी। जांच में सामने आया है कि बेसमेंट में पानी भरा हुआ था। बोर्ड पर मैथ्य के फॉर्मूले लिखे हुए थे। टेबल-कुर्सी साइड में कर दिया गया था। जिसको SDM आशुतोष शर्मा सील कर दिया।
बीते दिेनों सीएम मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटरों का जायजा लेने के लिए निर्देश दिए था। सोमवार को सीएम मोहन यादव ने कोचिंग संस्थानों को लेकर समीक्षा बैठक की थी।