भोपाल

एमपी सरकार ने बढ़ाया भावांतर योजना में सोयाबीन का मॉडल रेट

mp news: नए मॉडल रेट के आधार पर ही सोयाबीन के भावांतर की राशि की गणना की जाएगी...।
less than 1 minute read
Nov 15, 2025
Soybean rates increased again under Bhavantar Yojana in MP
Soybean rates increased again under Bhavantar Yojana in MP

mp news: मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार ने प्रदेश के किसानों को शनिवार को एक और सौगात दी है। शनिवार 15 नवंबर को सरकार ने भावांतर योजना 2025 के तहत सोयाबीन के मॉडल रेट में बढ़ोत्तरी की है। अब सोयाबीन का मॉडल रेट भावांतर राशि के लिए 4225 रूपये प्रति क्विंटल कर दिया है। इस मॉडल रेट के आधार पर ही अब प्रदेश के किसानों को सोयाबीन की भावांतर की राशि की गणना की जाएगी।

सोयाबीन का मॉडल रेट 4225 रूपये प्रति क्विंटल

भावांतर योजना 2025 के अंतर्गत सोयाबीन विक्रेता किसानों के लिए शनिवार 15 नवंबर को 4225 रुपए प्रति क्विंटल का मॉडल रेट जारी किया गया है। यह मॉडल रेट उन किसानों के लिए है जिन्होंने अपनी सोयाबीन की उपज मंडी प्रांगणों में विक्रय की है। इस मॉडल रेट के आधार पर ही भावांतर की राशि की गणना की जाएगी।

लगातार मॉडल रेट में हुई बढ़ोत्तरी

सोयाबीन के मॉडल रेट में लगातार वृद्धि जारी है। पहला मॉडल रेट 7 नवंबर को 4020 रुपए प्रति क्विंटल जारी किया गया था। इसी तरह 8 नवंबर को 4033 रुपए, 9 और 10 नवंबर को 4036 रुपए, 11 नवंबर को 4056 रुपए, 12 नवंबर को 4077 रुपए, 13 नवंबर को 4130 रुपए और 14 नवंबर को 4184 रुपए प्रति क्विंटल का मॉडल रेट जारी हुआ था जिसके बाद अब 15 नवंबर को 4225 रूपये प्रति क्विंटल मॉडल रेट जारी हुआ है।

Updated on:
15 Nov 2025 06:08 pm
Published on:
15 Nov 2025 05:32 pm