भोपाल

पूर्व उपराष्ट्रपति का एयरपोर्ट पर स्वागत करने नहीं पहुंचा कोई भाजपा नेता

mp news: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भोपाल में संघ के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए हैं...।

less than 1 minute read
Nov 21, 2025
jagdeep dhankhad (file photo)

mp news: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार 21 नवंबर को होने वाले संघ के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भोपाल पहुंचे। लेकिन भोपाल एयरपोर्ट पर धनखड़ का स्वागत करने के लिए कोई भाजपा नेता नहीं पहुंचा। धनखड़ भोपाल एयरपोर्ट से निकलकर सीधे राजभवन के लिए रवाना हो गए। धनखड़ के स्वागत के लिए किसी भाजपा नेता के एयरपोर्ट न पहुंचने पर दिग्विजय सिंह ने निशाना साधा है।

ये भी पढ़ें

दिग्विजय सिंह की पोस्ट से मचा बवाल, बरसी भाजपा

धनखड़ के बहाने दिग्विजय का भाजपा पर निशाना

पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के स्वागत में किसी भी भाजपा नेता के एयरपोर्ट न पहुंचने के मामले को दिग्विजय सिंह ने हाथों हाथ लिया है। दिग्विजय सिंह ने धनखड़ के बहाने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा के लिए वही महत्वपूर्ण है जो उनके लिए काम आए..यूज एंड थ्रो यही भाजपा है। दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि क्योंकि संघ के कार्यक्रम में जगदीप धनखड़ आए हैं इसलिए संघ के लिए वो ऐसा नहीं कह सकते। दिग्विजय सिंह ने ये भी कहा कि उन्होंने धनखड़ से मिलने के लिए वक्त भी मांगा है।

संघ के कार्यक्रम में मुख्य वक्ता धनखड़

पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भोपाल में संघ के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए हैं। वो कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन वैद्य की किताब 'हम और यह विश्व' के विमोचन कार्यक्रम में मुख्य वक्ता होंगे। यहां ये भी बता दें कि इसी साल 21 जुलाई को संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन उप राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद तरह तरह की चर्चाएं चली थीं।

ये भी पढ़ें

भोपाल, इंदौर और ग्वालियर के कलेक्टरों को दिल्ली से पड़ी फटकार, मिली ‘चेतावनी’

Updated on:
21 Nov 2025 05:49 pm
Published on:
21 Nov 2025 05:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर