भोपाल

एमपी में 36 किलोमीटर लंबी नदी से हटाए जाएंगे 500 से ज्यादा अतिक्रमण

MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कलियासोत नदी के कैचमेंट एरिया से अतिक्रमण हटाया जाएगा।
less than 1 minute read
Jul 20, 2025
mp news
फोटो- पत्रिका

MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कलियासोत नदी के विस्तार पर तकरीबन 37 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। रिवर फ्रंट बनाने के लिए टेंडर के प्रस्ताव पर मेयर इन काउंसिल की ओर से स्वीकृति दे दी गई है।

कलियासोत नदी का स्वरूप बदलेगा

इस प्रयास के चलते कलियासोत नदी का स्वरूप बदल जाएगा। बरसात के दिनों में नदी में पानी रहता है। मगर, गर्मी आते ही नदी में पानी नहीं रहता। 36 किलोमीटर दायरे वाली नदी में पांच सौ से ज्यादा अतिक्रमण हैं। इन्हें भी हटाया जाएगा।

दरअसल, कलियासोत के कैचमेंट एरिया में बड़ी बिल्डिंगों और अस्पताल के निर्माण का मामला एनजीटी में है। इन सीवेज भी नदी में ही जाता है। यह नदी भोजपुर की बेतवा नदी में जाकर मिलती है।

बनाए जाएंगे स्टॉप डैम

कलियासोत नदी में स्टॉप डैम बनाए जाएंगे। इसके लिए जल-संसाधन विभाग के द्वारा किया जा रहा है। सर्वे के मुताबिक, सर्वधर्म ब्रिज, जेके अस्पताल ब्रिज, दानिश कुंज ब्रिज के पास स्टॉप डैम बनाए जाएंगे। साथ सलैया के आगे भी एक स्टॉप डैम बनाने का प्रस्ताव है। तीन स्टॉप डैम में तकरीबन 30 लाख घनमीटर पानी जमा होगा। डैम से 8 किलोमीटर दूर तक नदी में साल भर पानी होगा।

Published on:
20 Jul 2025 04:31 pm