भोपाल

चलती क्लास में भरभराकर गिरा प्लास्टर, देखें वीडियो

MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बरखेड़ा स्थित पीएम श्री महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्कूल में चलती क्लास में प्लास्टर गिर गया।
less than 1 minute read
Jul 19, 2025
mp news
फोटो- पत्रिका

MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ी घटना सामने आई है। जहां बीच क्लास में छत का प्लास्टर गिरने से दो छात्राएं घायल हो गई। मामला बरखेड़ा स्थित पीएम श्री महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्कूल का बताया जा रहा है। जिसका वीडियो शनिवार को सामने आया है।

बता दें कि, इसी स्कूल में करीब एक सप्ताह पहले भी क्लास में छत का प्लास्टर गिरा था। उस दौरान कक्षा में कोई नहीं था। जिस कारण कोई अनहोनी नहीं हुई।

वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि क्लास में टीचर पढ़ा रही थी। इसी दौरान अचानक प्लास्टर नीचे गिर गया। पहली बेंच पर बैठी दो छात्राएं इसकी चपेट में आ गई। प्लास्ट गिरते क्लास में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वीडियो में दिख रहीं दोनों छात्राओं को हल्की चोटें आईं हैं। घटना शुक्रवार की सुबह 11 बजकर 54 के करीब की है।


इस पूरे मामले को लेकर स्कूल प्रबंधन की ओर से शुक्रवार को ही जिला शिक्षा अधिकारी को एक शिकायत पत्र लिखा गया है। जिसमें एक बच्ची को गंभीर चोट आने की पुष्टि की गई है।

स्कूल प्रबंधन ने शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को एक शिकायत पत्र दिया है। जिसमें एक बच्ची को गंभीर चोट आने की पुष्टि की गई है। प्रबंधन ने बताया कि स्कूल की कक्षाओं में बारिश के बाद से ही सीलन की समस्या बनी हुई है, जिसकी सूचना पहले ही दी जा चुकी थी।

Published on:
19 Jul 2025 07:39 pm