25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

“अनुशासन के नाम पर अनुशासन का खून”, हेमंत खंडेलवाल ने याद दिलाए वाजपेयी के बोल

Hemant Khandelwal recalls Vajpayee words- हेमंत खंडेलवाल ने आपातकाल पर याद दिलाई पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की कविता, केंद्र सरकार और बीजेपी मना रही संविधान हत्या दिवस
2 min read
Google source verification
MP BJP President Hemant Khandelwal- Source Patrika.com

MP BJP President Hemant Khandelwal- (Photo Source: X हैंडल)

Hemant Khandelwal - आज 25 जून है। सन 1975 में आज ही दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल की घोषणा की थी। सभी विपक्षी नेताओं को जेल में डाल दिया गया था। केंद्र सरकार और बीजेपी, आपातकाल को लोकतंत्र की हत्या का दिन निरूपित करते हुए इसे संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाती है। इस मौके पर प्रदेश के सभी बीजेपी नेताओं ने आपातकाल की निंदा की है। सीएम मोहन यादव ने इसे लोकतंत्र के लिए काला अध्याय बताया। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सोशल मीडिया पर खासे सक्रिय हैं। उन्होंने आपातकाल पर पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के वीडियो भी अपने एक्स हेंडल पर पोस्ट किए। हेमंत खंडेलवाल Hemant Khandelwal ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की आपातकाल पर बहुचर्चित कविता भी पोस्ट की जिसमें उन्होंने संघ को भंग करने पर गुस्सा जताया था।

सीएम मोहन यादव ने संविधान हत्या दिवस के मौके पर आपातकाल को काला अध्याय करार दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की हत्या के इस प्रकरण ने देश के स्वाभिमान का तार तार कर दिया था। सीएम मोहन यादव ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा-

25 जून, 1975 को तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने संविधान की आत्मा को कुचलते हुए देश पर आपातकाल थोप दिया था। लोकतंत्र की हत्या के उस काले अध्याय ने भारत माता के स्वाभिमान को तार-तार किया था।

आज नए भारत में नागरिकों के लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोपरि रखते हुए, यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने संकल्प लिया है, संविधान सर्वोपरि और लोकतंत्र सदैव अमर रहेगा।

एक अन्य पोस्ट में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने लिखा- सत्ता के लोभ में देश के लोकतंत्र को कुचल दिया गया था। इसके साथ पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का एक वीडियो भी शेयर किया है।

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने देश के गृह मंत्री अमित शाह का भी एक वीडियो अपने एक्स पर पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा-

वो क्रूर और हृदय विदारक दौर हम कभी नहीं भूल सकते…

पीएम नरेंद्र मोदी की पोस्ट को रिपोस्ट किया

पीएम नरेंद्र मोदी की पोस्ट को भी बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रिपोस्ट किया। पीएम ने लिखा है-

संविधान हत्या दिवस आज हमें उस काले दौर की याद दिला रहा है, जब भारतीय लोकतंत्र को बुरी तरह से कुचला गया था। यह हमें लोकतंत्र, संविधान और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहने को प्रेरित करता है। आपातकाल का विरोध करने वाली सभी विभूतियों को सादर नमन।

स्वातन्त्र्यात् सुखमाप्नोति स्वातन्त्र्याल्लभते परम्।

स्वातन्त्र्यान्निर्वृत्तिं गच्छेत् स्वातन्त्र्यात् परमं पदम् ।।

भंग कर दिया संघ को, कैसा चढ़ा जुनून…

मध्यप्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संविधान हत्या दिवस के मौके पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को भी याद किया। उनके द्वारा आपातकाल के विरोध में लिखी बहु​चर्चित कविता पोस्ट की-

अनुशासन के नाम पर अनुशासन का खून,
भंग कर दिया संघ को, कैसा चढ़ा जुनून…