
MP Pension Scheme (विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत 34 लाख लोगों के खाते में पैसा ट्रांसफर Photo Souce- Patrika)
MP News :मध्य प्रदेश के पेंशन धारकों के लिए आज यानी 25 जून का दिन बेहद खास है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समग्र पेंशन योजना के तहत राज्य के 33 लाख 92 हजार से ज्यादा हितग्राहियों के बैंक खातों में करोड़ों रुपए की पेंशन सिंगल क्लिक पर जून माह की राशि ट्रांसफर कर दी है। ऐसे में अगर आप भी संबंधित योजनाओं के हितग्राही हैं तो तत्काल अपने बैंक खाते में योजना की रकम चैक कर लें। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों को संबोधित भी किया।
मंत्रालय में आयोजित बैठक के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने सिंगल क्लिक पर राशि ट्रांसफर की है। इसके बाद सीएम मोहन ने हितग्राहियों को वर्चुअली संबोधित भी किया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, राज्य सरकार ने समाज के सभी निर्धन, निराश्रित, वृद्धजनों, कल्याणी, परित्यक्ता, अविवाहिता एवं दिव्यांगजनों के कल्याण और आर्थिक सहायता के लिए विभिन्न प्रकार की पेंशन योजनाएं संचालित कर रखी हैं। सरकार द्वारा दी जाने वाली ये सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, ये सरकार के विश्वास का हस्तांतरण भी है। साथ ही, ये इस बात का प्रतीक भी है कि, सरकार हर परिस्थिति में हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ खड़ी है।
Updated on:
25 Jun 2026 12:49 pm
Published on:
25 Jun 2026 12:47 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
