भोपाल

MP News: पीएम बोले मां के नाम एक पेड़ लगाएं, सीएम बोले MP में 5 करोड़ पौधे लगाने का महा अभियान

MP News: पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने से पहले एमपी सीएम मोहन यादव ने किया पौधारोपण, मध्य प्रदेश में 6 जुलाई से शुरू होगा महा अभियान, भोपाल इंदौर समेत पूरे प्रदेश में रोपे जाएंगे 5 करोड़ पौधे, आप भी लगाए एक पेड़ मां के नाम

2 min read
Jun 30, 2024
Mann Ki Baat

MP News: रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम था। इसे जॉइन करने के लिए एमपी सीएम डॉ. मोहन यादव भी बेताब नजर आए। लेकिन इससे पहले उन्होंने एक पौधा रोंपा, उसे पानी दिया और फिर पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का हिस्सा बन गए। लोक सभा चुनाव के बाद पीएम मोदी का मन की बात का यह पहला कार्यक्रम था। जबकि ऐसे देखा जाए तो यह मन की बात का 111वां एपिसोड था।

पीएम ने कहा 'मैंने भी लगाया हैएक पेड़ मां के नाम'

इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर एक विशेष अभियान शुरू किया है, इस अभियान का नाम है- एक पेड़ मां के नाम। पीएम ने कहा कि मैंने भी अपनी मां के नाम का एक पेड़ लगाया है। आप सभी के ऐसे ही प्रयासों से पिछले एक दशक में वन क्षेत्र का विस्तार हुआ है। अब हमें ऐसे ही मां के नाम पर पेड़ लगाकर इस महा अभियान को गति देनी है। बता दें कि मध्य प्रदेश में 6 जुलाई से यही महा अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान के तहत अकेले भोपाल में 12 लाख पौधे मां के नाम पर लगाए जाएंगे।

एमपी में लगेंगे 5 करोड़ मांओं के नाम पर लगाए जाएंगे पौधे

बता दें कि एमपी सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के बागमुगलिया मिसरोद मंडल के बूथ क्रमांक 302 स्थित विवेकानंद सामुदायिक भवन परिसर में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीयजनों के साथ पीएम मोदी का मन की बात कार्यक्रम सुना। मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सबसे पहले एक पौधा रोंपा। इसके बाद उन्होंने भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं के साथ पीएम मोदी का मन की बात कार्यक्रम भी सुना।

6 जुलाई से शुरू होगा महा अभियान एक पेड़ मां के नाम

इस अवसर पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में 6 जुलाई से एक पेड़ मां के नाम महा अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की हर कोई इस महा अभियान से जुड़ें। बता दें कि इस अभियान को राजधानी भोपाल में एक पौधा भोपाल के नाम अभियान कहकर भी पुकारा जा रहा है।

बता दें कि पीएम मोदी के मन की बात (Mann Ki Baat) कार्यक्रम को सीएम ने ही नहीं, बल्कि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष और खजुराहो से सांसद वीडी शर्मा ने पन्ना में पन्ना नगर मंडल के वार्ड क्रमांक 25 के बूथ क्रमांक 211 में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीयजनों के साथ पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुना।

वहीं भाजपा संगठन महामंत्री हितानंद ने भोपाल की मध्य विधानसभा क्षेत्र के शाहपुरा मंडल के वार्ड क्रमांक 51 के बूथ क्रमांक 240 में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर पीएम मोदी के मन की बात सुनी। वहीं हितानंद ने भी इस दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान (Ek Ped Maan ke naam) के तहत पौधारोपण किया।

भोपाल में इन 350 जगहों पर होगा पौधारोपण

कलियासोत डैम, आदमपुर खंती, शाहपुरा पहाड़ी (मोरवन), कीरत नगर, केम्पा वृक्षारोपण मुगालिया कोट, समरधा जंगल रेंज समेत कलारा बैरसिया भी शामिल है। भोपाल में कुल 480 हैक्टेयर एरिया में पौधारोपण किए जाने का टारगेट फिक्स किया गया है।

Published on:
30 Jun 2024 02:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर