भोपाल

पीएम नरेंद्र मोदी 31 मई को आएंगे भोपाल, महारानी अहिल्याबाई की 300वीं जन्म जयंती में होंगे शामिल

MP News: पीएम नरेंद्र मोदी 31 मई को राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदा आएंगे। कार्यक्रम में लगभग 1 लाख महिलाएं शामिल होंगी।
less than 1 minute read
May 19, 2025
pm narendra modi

MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मां अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी भोपाल आएंगे। कार्यक्रम को लेकर सीएम डॉ मोहन यादव के निवास पर बैठक हुई।

दरअसल, यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण पर होगा। जिसके लिए केंद्र और राज्य की महिलाओं के लिए शुरु की गई योजनाओं से महिलाओं के जीवन में आए बदलावों की झलक देखने को मिलेगी।

सीएम डॉ मोहन यादव ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी 31 मई को भोपाल आएंगे। लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर के 300वें जयंती वर्ष के शुभारंभ का प्रतीक यह सम्मेलन महिला सशक्तिकरण और स्वावलम्बन को समर्पित होगा। सम्मेलन में लगभग एक लाख महिलाएं भाग लेंगी। कार्यक्रम का संयोजन प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है, इसमें भारत सरकार का संस्कृति मंत्रालय भी सहयोग करेगा। कार्यक्रम में भारत सरकार की ओर से लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर को समर्पित डाक टिकट और सिक्के का विमोचन भी प्रस्तावित है।

21 मई से शुरु होगा महारानी अहिल्याबाई की जन्म जयंती कार्यक्रम


महारानी अहिल्याबाई की 300 वीं जन्म जयंती के मौके पर बीजेपी 21 से 31 मई के बीच प्रदेश में कार्यक्रम होंगे। वहीं, 31 मई को समापन पर पीएम मोदी शामिल होंगे। प्रदेश भर में 31 मई को अहिल्याबाई की 300वीं जयंती मनाई जाएगी।

नारी सशक्तिकरण किया जाएगा प्रदर्शित


नारी सशक्तिकरण के लिए संचालित सभी प्रमुख गतिविधियों और उपलब्धियों को महिला सम्मेलन में प्रदर्शित किया जाएगा। सम्मेलन में स्व सहायता समूहों के नवाचारों, उद्योग-रोजगार और स्टार्ट-अप में महिलाओं द्वारा की जा रही पहल, सेव सिटी प्रोजेक्ट सहित विभिन्न विभागों द्वारा महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों पर केंद्रित स्टॉल लगाए जाएंगे।

Published on:
19 May 2025 05:54 pm