भोपाल

एमपी की राजधानी में हुई ‘राष्ट्रपति ट्रंप का तेरहवीं’, मृत्यु भोज के साथ अनूठा प्रदर्शन

MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तेरहवीं कार्यक्रम आयोजित किया गया था
less than 1 minute read
Sep 13, 2025
bhagwa party

MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित बोर्ड ऑफिस चौराहे पर भगवा पार्टी के द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तेरहवीं कार्यक्रम आयोजित किया गया था। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम का नाम 'गद्दार डोनाल्ड ट्रंप का त्रयोदशी कार्यक्रम रखा।

दरअसल, बीते 1 सितंबर को ट्रंप का अंतिम संस्कार किया गया था। आज तेरहवीं कार्यक्रम में लोगों को भोजन भी कराया गया। इस दौरान ट्रंप को पुतले और जूतों की माला पहनाकर नारेबाजी की गई।

इधर, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाकांत शुक्ला ने बताया कि हमने ट्रंप को सद्बुद्धि दिलाने के लिए यह प्रतीकात्म कार्यक्रम किया। एक सितंबर को उनका अंतिम संस्कार विधि-विधान के साथ किया गया था और आज तेरहवीं कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के बाद पार्टी को उम्मीद है कि उन्हें सद्बुद्धि आएगी और भारत पर लगाया गया 50 फीसदी अनावश्यक टैरिफ खत्म किया जाएगा।

आगे शुक्ला ने कहा भारत और अमेरिका के हमेशा से अच्छे संबंध रहे हैं। 50% टैरिफ लगाना दोनों देशों की मित्रता के खिलाफ है। यह दोषपूर्ण मानसिकता और विक्षिप्त सोच को दर्शाता है।

Published on:
13 Sept 2025 05:39 pm