भोपाल

एमपी में बिहार की तर्ज पर होगा SIR, आज रात वोटर लिस्ट होगी फ्रीज

MP News: मध्यप्रदेश में बिहार की तर्ज पर वोटर लिस्ट का गहन पुनरीक्षण स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी एसआईआर किया जाएगा।
less than 1 minute read
Oct 27, 2025
mp news

MP News: बिहार की तर्ज पर अब मध्यप्रदेश में वोटर लिस्ट का गहन पुनरीक्षण स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी एसआईआर होगा। चुनाव आयोग के द्वारा इसकी घोषणा कर दी गई है। राज्य की 230 विधानसभा सीटों के हर एक बूथ की वोटर लिस्ट की जांच गहनता से की जाएगी। जिसके बाद मतदाता को वेरिफाई किया जाएगा।

आज रात फ्रीज हो जाएगी वोटर लिस्ट

सोमवार की रात 12 बजे से मतदाता सूची फ्री हो जाएगी। इसके बाद बूथ लेवल ऑफिसर यानी बीएलओ घर-घर जाकर फॉर्म बाटेंगे। कलेक्टर, एसडीएम, एडीएम, तहसीलदार, बीएलओ सहित वोटर लिस्ट के अपडेशन से जुड़े अफसरों और कर्मचारियों की ट्रेनिंग कराई जा चुकी है।

संदिग्ध मतदाताओं की जांच होगी

वोटर लिस्ट में हर बूथ के संदिग्ध या आयोग्य मतदाताओं की जांच की जाएगी। उनके दस्तावेज मांगकर जानकारी मिलान की जाएगी। इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाएंगे। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव साल 2028 के अक्टूबर या नवंबर महीने में होंगे।

बता दें कि, प्रदेश में कुल 5 करोड़ 74 लाख 5 हजार मतदाता हैं। इनमें 65 हजार 14 पोलिंग बूथ हैं। राजनीतिक दलों के बीएलओ की संख्या 1 लाख 19 हजार 940 हैं। सहायक रिटर्निंग अफसरों की संख्या 762 है। राज्य में 55 जिला निर्वाचन अधिकारी हैं।

Updated on:
27 Oct 2025 06:08 pm
Published on:
27 Oct 2025 06:08 pm