MP News: वक्त से पहले रवाना हुई ट्रेन तो उमा भारती को चलती ट्रेन में चढ़ना पड़ा, बड़ा हादसा होते-होते टला।
MP News: भाजपा की फायर ब्रांड नेत्री और मध्यप्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती के साथ झांसी रेलवे स्टेशन पर उस वक्त बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब उन्हें चलती ट्रेन में चढ़ना पड़ा। इस घटना के बाद उमा भारती ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर रेलवे की व्यावहारिक संवेदनशीलता पर सवाल उठाए हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी एक लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है। बता दें कि उमा भारती झांसी रेलवे स्टेशन पर पंजाब मेल में सवार होने के लिए पहुंची थी लेकिन ट्रेन के वक्त से पहले आने और रवाना होने के कारण उन्हें चलती ट्रेन में चढ़ना पड़ा।
चलती ट्रेन में चढ़ने की घटना के बाद उमा भारती ने खुद एक्स पर एक लंबा पोस्ट कर रेलवे की संवेदनशीलता पर सवाल उठाए हैं। उमा भारती ने आठ बिंदुओं में अपनी बात पोस्ट के जरिए कही है।