भोपाल

MP News: ‘आप समाधि बना देते हो, लोग चादर चढ़ा देते हैं’…सीएम मोहन यादव ने इस समाज से कर दी ये बड़ी अपील

MP News: MP News: मध्यप्रदेश सीएम मोहन यादव ने नाथ से बड़ी अपील करते हुए कहा है कि यदि संभव हो तो अपने समाज में शव के अंतिम संस्कार करने के तरीके में सुधार करें।

less than 1 minute read
Sep 01, 2024

MP News: मध्यप्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने शनिवार को नाथ समुदाय के लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि संभव हो तो अपने समाज में शव के अंतिम संस्कार करने के तरीके में सुधार करें। यह अपील सीएम के द्वारा विमुक्त दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में कही गई।

आपको बता दें कि, नाथ समाज में जब किसी का निधन होता है तो उसे दफना दिया जाता है।

सीएम मोहन यादव ने की अपील


सीएम मोहन यादव ने कहा कि जब समाज का खराब दौर था तो हम समाधी बना देते थे। अब तो धूमधाम के साथ पांचों तत्व का शरीर परमात्मा के पास ओम स्वाहा चलना चाहिए। समय के साथ हमारी परंपरा में कुछ सुधार करना चाहिए। मैं मना नहीं कर रहा हूं कि आप जरूर अपनी परंपराओं का पालन करिए, लेकिन होता क्या है आप समाधि बना देते हैं और लोग चादर चढ़ा देते हैं। हमारे पास एक संकट हो जाता कि है पुरखे हमारे और चढ़ा कोई और गया।

सीएम बोले- मैं ज्यादा नहीं बोल रहा हूं


आगे सीएम मोहन यादव ने कहा कि इस संकट को भी समझ लेना, थोड़ा कहूं, ज्यादा समझ लेना, ज्यादा नहीं बोल रहा हूं। हमारे परमात्मा ने हमें मौका दिया है तो खूब नाचे-कूदे, अपना संसार चलाया और पूरा हुआ तो अंतिम संस्कार तत्व का सामान पंच तत्व के पास वापस।

Updated on:
01 Sept 2024 05:56 pm
Published on:
01 Sept 2024 05:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर