भोपाल

थाने में सोशल डिस्टेंसिंग का धांसू आइडिया, इससे दूर भागेगा कोरोना

  राजगढ़ जिले के ब्यावरा थाना ने अपनाया यह फॉर्मूला
2 min read
• •
Updated: 25 Mar 2020, 5:38 PM IST
photo_2020-03-25_16-54-23.jpg
,,

भोपाल/ 21 दिन के लिए मध्यप्रदेश कोरोना की वजह से लॉक है। लॉक डाउन का आज पहला दिन है। लॉक डाउन की घोषणा होते ही लोग घर में खाद्य सामाग्रियों को इकट्ठा करने के लिए बाहर निकल गए। लेकिन कोरोना से बचना है तो आपको सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। दुकानों पर लोगों की उमड़ रही भीड़ को देखते हुए कुछ लोगों ने धांसू आइडिया निकाला है।

दरअसल, देश के दूसरे शहरों में कुछ दुकानदारों ने सोशल डिस्टेंसिंग को पालन करवाने के लिए धांसू आइडिया निकाला है। महाराष्ट्र और गुजरात के बाद मध्यप्रदेश में भी इसे अपनाया गया है। महाराष्ट्र और गुजरात के दुकानदारों ने अपने दुकान के बाहर व्हाइट कलर से कुछ-कुछ दूरी पर सर्किल बनाया। दुकान पर सामान लेने आने वाले लोग उसी सर्किल में लोगों से दूर खड़ा रहेंगे।

पुलिस ने अपनाया यह फंडा

मध्यप्रदेश में दुकानदारों से पहले पुलिस ने यह फंडा अपनाया है। राजगढ़ जिले के ब्यावरा पुलिस थाने में सोशल डिस्टेंसिंग का यह फॉर्मूला अपनाया है। थाना परिसर में व्हाइट कलर से सर्किल बनाया गया है, जिसमें आकर फरियादी खड़े हैं। वह लोगों के करीब नहीं जा रहे हैं। पुलिस अधिकारी दूर से ही एक-एक फरियादियों की शिकायत सुन रहे हैं।

सोशल डिस्टेंसिंग से रुकता है संक्रमण

कोरोना के मामले में कहा जाता है कि इसे रोका सोशल डिस्टेंसिंग से ही जा सकता है। अगर लोग एक-दूसरे से दूर रहेंगे तो संक्रमित नहीं होंगे। इसे बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लगातार अपील कर रहे हैं। उन्होंने कैबिनेट की बैठक में भी सोशल डिस्टेंसिंग का फॉर्मूला अपनाया, जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

संपर्क में आने से ही फैलता है संक्रमण

दरअसल, मध्यप्रदेश में कोरोना पॉजिटिव के जो मामले सामने आए हैं, वो एक-दूसरे के संपर्क में आने से ही फैला है। राजधानी भोपाल में दो केस सामने आए हैं। पहले लंदन से लौटी बेटी कोरोना संक्रमित पाई गई, उसके बाद पिता की जांच करवाई गई। पिता भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। साथ ही इन दोनों के संपर्क में आने वाले अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।

Updated on:
25 Mar 2020, 5:38 PM IST
Published on: