MP Politics: SC-ST रिजर्वेशन के मामले को लेकर कांग्रेस शुरू करने जा रही महाअभियान, मध्य प्रदेश के गांवों में लगाएगी चौपाल, जागरूकता के लिए कॉलेजों में भी करेगी चर्चा...
MP Politics: अनुसूचित जाति/जनजाति आरक्षण यानि SC-ST रिजर्वेशन के मामले को लेकर कांग्रेस ने अब मध्य प्रदेश में राज्य स्तरीय अभियान चलाने की तैयारी कर ली है। इसके तहत प्रदेश कांग्रेस रिजर्वेशन में छेड़छाड़ के खिलाफ प्रदेश भर में जागरुकता अभियान शुरू करने जा रही है।
इस अभियान के तहत मध्य प्रदेश कांग्रेस (MP congress) ने एमपी के गांव-गांव (mp villages) में यात्रा करने की योजना बनाई है। यात्रा के दौरान कांग्रेस गांवों में चौपाल भी लगाएगी। इसके साथ ही कॉलेज में भी मामले की चर्चा करेगी।
बता दें कि रिजर्वेशन का ये मुद्दा समझाने के लिए कांग्रेस गैर सरकारी संस्थाओं को भी अपने अभियान से जोड़ेगी। वहीं सितंबर (September 2024) में आदिवासी कांग्रेस की बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में कुछ दिशा-निर्देश भी दिए जा सकते हैं।
गौरतलब है कि बीते दिनों आरक्षण के मुद्दे को लेकर दलित और आदिवासी संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया था। नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ दलित एंड आदिवासी ऑर्गेनाइजेशन्स (NACDNOR) ने मांगों की एक सूची जारी की थी, इसमें अनुसूचित जातियों (SC), अनुसूचित जनजातियों (ST) और अन्य पिछड़े वर्गों (OBC) के लिए न्याय और समानता की मांग शामिल थी।
ये भी पढ़ें: