भोपाल

कमल के उल्टे ‘फूल’ पर सियासत : कांग्रेस के वीडियो को भाजपा ने बताया भारतीय संस्कृति का अपमान

MP Politics : कांग्रेस ने शल मीडिया पर जारी किए वीडियो पोस्ट में कमल का उल्टा फूल दिखाया है। वीडियो शेयर होते ही भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा ने इसे भारतीय संस्कृति का अपमान बताया है।

less than 1 minute read

MP Politics :मध्य प्रदेश कांग्रेस की ओर से जारी एक वीडियो को लेकर राज्य की सियासत गरमा गई है। दरअसल, एमपी कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें कमल का फूल उल्टा दिखाया गया है। वीडियो शेयर होने के बाद से ही सत्तारूढ़ दल की ओर से कांग्रेस पर जमकर हमले शुरु हो गए हैं। भाजपा द्वारा इसे भारतीय संस्कृति का अपमान बताया जा रहा है।

बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- 'कांग्रेस के डीएनए में है भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान। कांग्रेस ने कमल के फूल को उल्टा दर्शाकर न केवल भाजपा के चुनाव चिन्ह का अपमान किया है, अपितु अपनी कुत्सित मानसिकता का परिचय भी दे रही है।'

कांग्रेस करती है पूर्वजों का तिरस्कार- अग्रवाल

भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने आगे लिखा- 1950 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा कमल को राष्ट्रीय पुष्प घोषित किया गया था। ऐसे प्रतीकों का मजाक बनाकर अपने पूर्वजों का तिरस्कार करने वाली कांग्रेस को सदैव स्मरण रहे कि:-

कमल- मां सरस्वती की सिंहासन है
कमल- सिंधु घाटी सभ्यता का प्रमाण है
कमल- सुशासन, सुरक्षा, विकास की पहचान है
कमल- भ्रष्टाचार, दुराचार और व्याभिचार मुक्त पार्टी का स्वाभिमान है
कमल- विजय विरासत और विश्वास का प्रतिष्ठान है।

कांग्रेस अपनी विकृत मानसिकता से बाहर निकले और भारत के राष्ट्रीय, सांस्कृतिक व धार्मिक चिन्ह का अपमान करना बंद करे।

Updated on:
22 Jan 2025 04:56 pm
Published on:
22 Jan 2025 04:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर