बता दें कि एमपी नगर के गायत्री मंदिर से गणेश मंदिर के बीच बनाया गया जीजी फ्लायओवर 148 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार हुआ है। इसका निर्माण कार्य 20 दिसंबर 2020 को शुरु हुआ था।, जिसे दिसंबर 2022 तक पूरा होना था, लेकिन कोरोना काल में लगे लॉकडाउन के चलते इसके निर्माण में 4 महीने का एक्सटेंशन दिया गया। इसके आधार पर डेडलाइन अप्रैल 2023 कर दी गई। इसके बाद यह डेडलाइन मई, फिर जून 2023 की गई। पीडब्ल्यूडी के एसडीओ रवि शुक्ला ने बताया, दिसंबर 2024 में ब्रिज बनकर तैयार हो चुका था। इसे 26 दिसंबर 2024 से शुरु करना था, लेकिन पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह के गुजरात दौरे के चलते ये टल टल गया। इसके बाद 3 जनवरी 2025 को लोकार्पण होना था। लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के चलते घोषित किए गए राष्ट्रीय शोक के चलते इसका लोकार्पण रोकना पड़ा। कुल मिलाकर करीब 8 बार इसके लोकार्पण की तारीख सामने आई। हालांकि, 4 साल बाद अब फाइनली इसके लोकार्पण का समय निर्धारित कर दिया गया है।