सोनिया गांधी ने अपने राजनीतिक जीवन के शुरुआती और चुनौतीपूर्ण दौर को याद करते हुए माधवराव सिंधिया के सहयोग का भी उल्लेख किया है। इस किताब में उन्होंने स्वीकार किया है कि उस समय उन्हें जिन नेताओं से सबसे ज्यादा मदद मिली, उनमें माधवराव सिंधिया प्रमुख थे। यह उल्लेख बताता है कि कांग्रेस में अपनी शुरुआती राजनीतिक पारी के दौरान सिंधिया ने सोनिया गांधी को किस तरह सहयोग दिया।