15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘गोवा के Casino में बनवा दूंगा पार्टनर…’, भोपाल के ठेकेदार को ठगों ने लगाया 1.92 करोड़ का चूना

Goa casino investment fraud: भोपाल में जालसाजों ने पैंतरों में उलझाकर शहरवासियों को लगाया चूना। गोवा के कैसिनो में पार्टनर बनाने से लेकर बैंक केवायसी तक के नाम पर छह लोगों से करीब दो करोड़ पांच लाख की ठगी।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Akash Dewani

•

Updated: 15 Nov 2026, 8:48 AM IST

goa casino investment fraud contractor of 1 crore 92 lakh rupees

Goa casino investment fraud: भोपाल के ठेकेदार को ठगों ने लगाया 1.92 करोड़ का चूना (फोटो सोर्स- Magnific)

Goa casino investment fraud:भोपाल में साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ठग नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। शहर के एक ठेकेदार को तो गोवा में में कैसीनो खोलने का झांसा देकर ठग लिया गया। वहीं दूसरी ओर कहीं बैंक अधिकारी बनकर क्रेडिट कार्ड की केवाइसी और अपग्रेड कराने के नाम पर खाते से रकम निकाल ली गई, तो कहीं सरकारी योजना का लाभ दिलाने और बीमा क्लेम की राशि दिलाने का झांसा देकर लाखों ठगे। इसी क्रम में बागसेवनिया, शाहजहांनाबाद और बैरागढ़ थानों में साइबर ठगी के छह मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें कुल 2 करोड़ 5 लाख ठगे गए है।

पार्टनरशिप मिली न रकम वापस मिली तब संदेह हुआ

राजधानी के एक ठेकेदार के साथ करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने ठेकेदार को गोवा में संचालित कैसीनो में पार्टनर बनाने और कारोबार में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया। ठेकेदार ने 1.92 करोड़ रुपए निवेश कर दिए। आरोपियों ने किस्तों में रकम हासिल की। काफी समय बीतने के बाद भी जब ठेकेदार को न तो पार्टनरशिप मिली और न ही निवेश की रकम वापस हुई, तो उसे अपने साथ धोखाधड़ी का संदेह हुआ। इसके बाद ठेकेदार ने आरोपियों से रकम वापस मांगी, तो वे टालमटोल करने लगे। ठेकेदार निशातपुरा पुलिस के पास गया, लेकिन उसका मामला दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद वह कोर्ट गया, जिसके आदेश पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज की है। मामले में पुलिस की पड़ताल जारी है।

तीन साल पहले गोवा गए थे, किश्तों में दिए लगभग दो करोड़

पुलिस के मुताबिक, करोंद निवासी सचिन शर्मा 2023 में गोवा गए थे। जहां कैसीनों में उनकी मुलाकात कैसीनो संचालक श्रीनिवास पांडुरंग से हुई थी। आरोपी श्रीनिवास ने उन्हें झासा देते हुए कहा, वह अगर कैसीनों के कारोबार में निवेश करते हैं, तो उन्हें अच्छा मुनाफा होगा। लालच में आकर सचिन शर्मा ने श्रीनिवास की कंपनी में अलग-अलग किस्तों के माध्यम से 1. 92 करोड़ रुपए बैंक खाते में जमा कर दिए थे। कंपनी में श्रीनिवास के अलावा मंजुल आरजी अब निशातपुरा पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने गोवा जाएगी। बलदेव और अमित भी पार्टनर हैं। रकम लेने के बाद आरोपियों ने फोन उठाना भी बंद कर दिया था।

सामने आए और भी ऐसे मामले

मां-बेटी से 7.72 लाख ठगे- बैरागढ़ निवासी बीटेक छात्रा अंशिका वर्मा (21) की शिकायत पर बीमा क्लेम के नाम पर हुई बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। अंशिका के पिता की 2022 में बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार को बीमा कंपनी से 72 हजार रुपए का क्लेम मिला था। एक साल बाद एक व्यक्ति ने अंशिका की मां बीना वर्मा को फोन कर खुद को पीएनबी मेटलाइफ कंपनी का अधिकारी बताया। उसने पति की पॉलिसी पर 55 लाख रुपए का क्लेम मिलने की बात कही और टैक्स व अन्य शुल्क के के नाम पर रकम जमा कराई।

फिर वह अलग- अलग खातों में किस्तों के रूप में 4 लाख 65 हजार 810 रुपए ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद जुलाई 2026 में एक अन्य व्यक्ति ने खुद को हैदराबाद की बीमा कंपनी का कर्मचारी बताकर संपर्क किया। उसने पहले हुई ठगी की रकम वापस दिलाने और बंद बीमा दोबारा शुरू कराने का झांसा दिया। इसके नाम पर भी अलग-अलग खातों में 3 लाख 7 हजार रुपए जमा करा लिए गए। इस तरह मां-बेटी से कुल 7 लाख 72 हजार 810 रुपए की ठगी हुई। पुलिस ने संबंधित बैंक खातों, मोबाइल नंवरों व डिजिटल लेन-देन की जानकारी जुटाकर जांच शुरू कर दी है।

बैंक अधिकारी बन क्रेडिट कार्ड से निकाले 2.82 लाख- बागसेवनिया थाना क्षेत्र के साकेत नगर निवासी शशांक दीवान (46) को 13 नवंबर को फोन आया। कॉलर ने आइसीआइसीआइ बैंक का प्रतिनिधि बताते हुए केडिट कार्ड अपपेड और केवाइसी की बात कही। जालसाज ने गूगल मीट के माध्यम से वीडियो केवाइसी कराई और मोबाइल की स्क्रीन साझा करने को कहा। इसके बाद कार्ड से तीन ट्रांजेक्शन में 2 लाख 82 हजार 622 रुपए निकाल लिए गए।

फोन में से निकाले 25 हजार- शाहजहांनाबाद के ईदगाह हिल्स निवासी शाकिर खान के बैंक खाते से 9 नवंबर की रात 10:24 बजे 25 हजार रुपए निकल गए। रकम फोन-पे के माध्यम से निकाली गई। पुलिस ने 13 नवंबर को मामला दर्ज किया।

मोबाइल हैंग कर खाते से निकले 2.48 लाख- शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र के आशा कुंज ब्राइट कॉलोनी निवासी अजय पारवसानी ने बताया, 27 अक्टूबर की रात 10 बजे मोबाइल हैंग हो गया। तभी आइसीआइसीआइ बैंक खाते से दो ट्रांजेक्शन के जरिए 2 लाख 48 हजार 207 रुपए निकल गए। एक अन्य मामले में शाहजहांनाबाद निवासी आकाश भारके (25) को सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर ₹53 हजार ठग लिए गए। ठगों ने आंगनवाड़ी केंद्र व डीएम कार्यालय का अधिकारी बनकर कॉल किया था।