15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ड्राइविंग लाइसेंस में बढ़ी मुश्किलें, एमपी में नए सिस्टम में डिटेक्ट नहीं हो पा रहा वाहन चालकों का चेहरा

Driving Licenses : आवदेक की तस्वीर मैच नहीं कर पा रहा कंप्यूटर, वाहन पोर्टल का सर्वर हैंग- डीएल, रजिस्ट्रेशन और लर्निंग लाइसेंस अटके
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 15 Nov 2026, 7:51 AM IST

ड्राइविंग लाइसेंस में आवदेक की तस्वीर नहीं हो रही मैच

लखनऊ की व्यस्त ड्राइविंग लाइसेंस में आवदेक की तस्वीर नहीं हो रही मैच Demo Pic (फोटो सोर्स :file photo

Driving Licenses : भोपाल में फेसलेस प्रोजेक्ट शुरू करने के साथ ही परिवहन विभाग के पोर्टल सर्वर पर हैंग होने की समस्या ने लोगों को परेशान कर दिया है। बीते एक पखवाड़े से सर्वर में खराबी और अपडेशन के चलते डीएल, रजिस्ट्रेशन के काम अटक रहे हैं। मोबाइल से लर्निंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया भी पूरी नहीं हो पा रही है। लोगों का कहना है कि ओटीपी प्राप्त नहीं होने से वेटिंग पीरियड लंबा हो जाता है। जब तक ओटीपी आता है सर्वर पर टाइम आउट मैसेज प्रदर्शित होने लगता है।

पहले आवेदक अपने मोबाइल से घर बैठे ही लर्निंग लाइसेंस बनवा लेते थे, लेकिन एनआइसी के नए सॉफ़्वेटयर अपडेशन के बाद यह सुविधा लगभग खत्म हो गई है। अब लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए वेबकैम, कंप्यूटर या लैपटॉप की जरूरत पड़ रही है। नए सिस्टम में आवेदक की लाइव फोटो और चेहरे की पहचान (फेस डिटेक्शन) की प्रक्रिया अनिवार्य कर दी गई है। इसका सीधा असर आवेदकों पर पड़ रहा है।

आठ दिन में आवेदन घटकर 10 फीसदी रह गए

भोपाल समेत प्रदेशभर के आरटीओ कार्यालयों में हजारों लोग 15 दिन से लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए चक्कर लगा रहे हैं, परेशानी दूर नहीं हो रही है। राजधानी में इसका असर साफ दिखाई दे रहा है। यहां पहले रोजाना 175 से 200 लर्निंग लाइसेंस बनते थे, लेकिन नए सिस्टम के बाद इनकी संख्या घटकर महज 20 से 25 रह गई है। यानी पहले की तुलना में करीब 90 फीसदी तक कमी आई है। सबसे ज्यादा परेशानी उन युवाओं को हो रही है, जिन्हें पुलिस भर्ती सहित अन्य नौकरियों के आवेदन के लिए लर्निंग लाइसेंस की जरूरत है। समय पर लाइसेंस नहीं बनने से उनके सामने आवेदन की प्रक्रिया प्रभावित होने का खतरा भी बना हुआ है।

आधार की पुरानी फोटो भी बन रही परेशानी

नए सिस्टम में कई आवेदकों का चेहरा डिटेक्ट नहीं हो पा रहा है। इसकी एक वजह आधार कार्ड में लगी पुरानी फोटो भी बताई जा रही है। जिन आवेदकों के आधार कार्ड में बचपन या कई साल पुरानी फोटो है, उनका वर्तमान चेहरा मैच नहीं हो पा रहा। ऐसे में आवेदन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ रही है। लोग एमपी ऑनलाइन केंद्रों से लेकर आरटीओ कार्यालय तक चक्कर लगा रहे हैं।

26 अक्टूबर को हुआ सॉफ़्टवेयर अपडेट:

एनआइसी ने 26 अक्टूबर को सॉफ़्टवेयर अपडेट किया था। इसके बाद से भोपाल सहित प्रदेश के कई आरटीओ कार्यालयों में लर्निंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। नए सिस्टम में पहले एप डाउनलोड करना पड़ता है। इसके बाद वेबकैम के जरिए आवेदक की लाइव फोटो ली जाती है और एआइ आधारित सिस्टम से चेहरे की पहचान की जाती है। पूरी प्रक्रिया में कई तकनीकी चरण होने के कारण आवेदकों को परेशानी हो रही है।