MP SI Police Vacancy : मध्यप्रदेश में पुलिस भर्ती की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। 5 साल बाद नवंबर माह में उप- निरीक्षक के 500-1000 पदों के लिए भर्ती निकाली जा सकती है।
MP SI Police Vacancy : मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। यह खुशखबरी पुलिस भर्ती से जुड़ी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब पांच साल के बाद नवंबर 2024 में करीब 500-1000 उप-निरीक्षक (Sub Inspector) के पदों पर भर्ती निकलने वाली है।
बताया जा रहा है कि इस भर्ती के लिए पुलिस मुख्यालय (Police Headquaters) ने पहले भेजे गए प्रस्ताव में संशोधन कर दोबारा से गृह विभाग को प्रस्ताव भेज दिया है। अब गृह विभाग की ओर से जल्द ही इस भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जा सकती है। अधिसूचना जारी होने के बाद कर्मचारी चयन मंडल (SSB) से भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि नवंबर 2024 से लेकर जून 2025 तक भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होगी।