भोपाल

44 साल बाद हॉकी में आया गोल्ड, MP की 3 बेटियों ने रचा इतिहास

India Womens Team Asian Games 2026- जापान में लहराया भारतीय तिरंगा...। भारतीय हॉकी टीम ने चीन को धूल चटाई...। भारतीय हॉकी टीम ने मध्यप्रदेश की तीन खिलाड़ी भी शामिल...। मध्यप्रदेश में जश्न का माहौल..।
2 min read
• •
Oct 02, 2026
India Womens Team Asian Games 2026
India Womens Team Asian Games 2026- जैसे ही भारतीय महिला हॉकी टीम जीती... मध्यप्रदेश में मनने लगा जश्न। (फोटो एएनआई)

India Womens Team Asian Games 2026- जापान में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में मध्यप्रदेश भी पीछे नहीं है। हाल ही में ट्रैप फायरिंग में जलवा दिखाने वाली महिलाओं के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम में मध्यप्रदेश की तीन खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया। इस टीम ने चीन को धूल चटाकर 44 साल बाद गोल्ड हासिल किया। अब यह टीम ओलंपिक के लिए भी तय हो गई है।

भारतीय महिला हॉकी टीम में मध्यप्रदेश के ग्वालियर की इशिका चौधरी, बिच्छू देवी और सुशीला चानू भी इस टीम में शामिल हैं। इस जीत के बाद मध्यप्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव समेत अन्य नेताओं ने खुशी व्यक्त की है।

सीएम बोले शानदार जीत

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने इस जीत पर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि भारतीय हॉकी के लिए एक शानदार जीत। एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल के लिए 44 साल के इंतज़ार को खत्म करने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को बहुत-बहुत बधाई। चीन पर 1-0 की जीत से न सिर्फ़ उन्होंने कॉन्टिनेंटल टाइटल फिर से हासिल किया है, बल्कि लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक के लिए सीधे क्वालिफ़िकेशन भी पक्का कर लिया है। यह देश के लिए गर्व का पल और हमारी बेटियों के लिए एक प्रेरणादायक उपलब्धि है।

एमपी की खिलाड़ियों ने किया गौरवान्वित

मध्यप्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने इस जीत पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखे संदेश में कहा है कि भारत की बेटियों ने रचा इतिहास। भारतीय महिला हॉकी टीम ने 1982 के बाद पहली बार AsianGames में स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है। यह सिर्फ एक जीत नहीं बल्कि हौसले, मेहनत, जुनून और अटूट संकल्प की मिसाल है। भारत की इन बेटियों की ऐतिहासिक उपलब्धि देश की असंख्य युवा खिलाड़ियों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित करेगी। इस गौरवशाली टीम का हिस्सा रहीं मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी की प्रतिभाशाली खिलाड़ी ईशिका चौधरी, बिच्छू देवी और सुशीला चानू ने अपने शानदार खेल से देश और मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया है। पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत मंगलकामनाएं।

Updated on:
02 Oct 2026 07:47 pm
Published on:
02 Oct 2026 07:40 pm