2 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिता का अंतिम संस्कार करने 12 हजार किमी दूर से भोपाल आया बेटा, अमेरिकन पत्नी को भी शोक

Retired IAS Rakesh Agrawal : अमेरिका से भारत की दूरी 12 हजार किमी से भी ज्यादा, भोपाल में दुखद घटना, रिटायर्ड आइएएस राकेश अग्रवाल का बेटे सिद्धांत उर्फ सिद्ध ने किया अंतिम संस्कार
2 min read
Google source verification
रिटायर्ड आइएएस राकेश अग्रवाल

Retired IAS Rakesh Agrawal : एमपी की राजधानी भोपाल में दुखद घटना घटी। 3 दिन पहले यहां प्रदेश के रिटायर्ड आइएएस राकेश अग्रवाल का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। आरोपी उनका केयर टेकर वरुण बताया जा रहा है जिसकी तलाश की जा रही है। शुक्रवार सुबह रिटायर्ड आइएएस राकेश अग्रवाल का अंतिम संस्कार किया गया। बेटे सिद्धांत उर्फ सिद्ध ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनकी अमेरिकन पत्नी ने भी ससुर को श्रद्धांजलि दी। पिता के अंतिम संस्कार के लिए सिद्धांत अमेरिका से आए। भदभदा विश्राम घाट पर अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में आइएएस, आइपीएस अधिकारी उपस्थित थे।

रिटायर्ड आइएएस राकेश अग्रवाल मामले की भोपाल पुलिस के डेढ दर्जन वरिष्ठ अधिकारी जांच कर रहे हैं। पुलिस की अब तक की जांच में पता चला है कि आरोपी वरुण कुमार मूल रूप से पंजाब के नाभा का रहने वाला है। वारदात के बाद वह दिल्ली की ओर भागा। आरोपी द्वारा चुराया गया रिटायर्ड आइएएस राकेश अग्रवाल का मोबाइल आगरा में बरामद हुआ है।

भोपाल पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी वरुण के पंजाब से भोपाल आने से लेकर रिटायर्ड आइएएस राकेश अग्रवाल के घर तक पहुंचने की कड़ी से कड़ी जोड़ी जा रही है। जानकारी मिली है उसका अपने परिवार से संपर्क नहीं रहता था। हालांकि कुछ पुराने संपर्कों की जानकारी मिली है।

सोने की चेन, अंगूठियां, चार महंगी घड़ियां भी गायब

रिटायर्ड आइएएस राकेश अग्रवाल के साथ हुई वारदात के बाद परिजन ने गुरुवार को पुलिस को बताया कि घर से कई महंगे सामान गायब हैं। इनमें सोने की चेन और अंगूठियों के अलावा बेशकीमती घड़ियां भी शामिल हैं। ये सभी सामान अलमारी में रखे थे। इसमें कुछ नगद रकम भी थीं। आरोपी वरुण रिटायर्ड आइएएस राकेश अग्रवाल का मोबाइल भी ले गया था। उसने घर के कमरों की सभी अलमारियां खंगाली थीं। यहां तक कि वाशरूम में भी चीजें टटोली थीं।

शुक्रवार को अंतिम संस्कार

पति राकेश अग्रवाल की मौत के बाद पत्नी निशि अग्रवाल का स्वास्थ्य खराब हो गया था। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया ​जहां से तबियत ठीक होने पर घर भेज दिया गया था। शुक्रवार को राकेश अग्रवाल का अंतिम संस्कार किया गया।

अग्रवाल दंपत्ति का एक ही बेटा है सिद्धांत उर्फ सिद्ध जोकि अमेरिका में रहता है। सूचना मिलते ही वह भोपाल के लिए रवाना हो गया था। करीब 12 हजार किमी की दूरी तय कर सिद्धांत उर्फ सिद्ध ने भदभदा विश्राम घाट पर अपने पिता राकेश अग्रवाल का दाह संस्कार किया। इस मौके पर परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रोें के साथ ही अनेक वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। सिद्धांत उर्फ सिद्ध अग्रवाल की अमेरिकन पत्नी ने भी राकेश अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की।