भोपाल

MP Tourism : मध्यप्रदेश से गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक चलेगा क्रूज, 120 किमी. का है रूट

नर्मदा नदी में क्रूज चलाने का रास्ता हुआ साफ, एकात्म धाम से गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक चलाया जाएगा क्रूज, एमओयू पर हुए हस्ताक्षर...

less than 1 minute read
Apr 26, 2024

मध्यप्रदेश में नर्मदा नदी की लहरों पर जल्द ही क्रूज दौड़ता हुआ दिखाई देगा। एमपी टूरिज्म बोर्ड ने मध्यप्रदेश में मध्य प्रदेश में क्रूज टूरिज्म को बढ़ावा देने के प्रयास शुरू कर दिए हैं और भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण और गुजरात सरकार के साथ समझौता भी किया है। समझौते के तहत IWAI ने दो फ्लोटिंग जेटी (पोंटून) कोलकाता से प्रदेश के कुक्षी में भेजे हैं। यह पोंटून क्रूज के टर्मिनल के रूप में इस्तेमाल होंगे।

एकात्म धाम से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक चलेगा क्रूज
बताया गया है कि क्रूज सर्विस शुरुआत में ओंकारेश्वर के एकात्म धाम से गुजरात के केवड़िया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक होगी। प्राधिकरण के नोएडा स्थित हेड ऑफिस में हुए एमओयू के अनुसार IWAI द्वारा मध्यप्रदेश और गुजरात को दो-दो फ्लोटिंग जेटी दी जाएगी, जिसमें से मध्यप्रदेश को जेटी पहुंचाई जा चुकी हैं।

एमओयू पर हुए साइन
क्रूज सर्विस अनुबंध होने से मध्यप्रदेश और गुजरात के बीच नर्मदा नदी पर बिना किसी बाधा के क्रूज का आवागमन सुनिश्चित होगा। अनुबंध के दौरान आईडब्ल्यूएआई के चेयरमैन विजय कुमार और पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला मौजूद थे। इस दौरान सरदार सरोवर नर्मदा निगम लिमिटेड के प्रबंध संचालक मुकेश पुरी, उदित अग्रवाल, संयुक्त प्रबंध संचालक, सरदार सरोवर नर्मदा निगम लिमिटेड भी उपस्थित थे।

Updated on:
26 Apr 2024 11:10 pm
Published on:
26 Apr 2024 06:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर