भोपाल

बजट सत्र दूसरा दिनः कार ड्राइवर से लेकर विधानसभा की हर कमान महिलाओं के हाथ

विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा दिन, पूरी विधानसभा में दिखी नारी शक्ति...।

2 min read
Mar 08, 2022

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में मंगलवार को अलग ही नजारा देखने को मिला। विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हर मोर्चे पर महिलाएं तैनात थीं। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम की कार ड्राइवर से लेकर सदन में भी महिला मार्शल तैनात की गई हैं। यहां तक कि मुख्यमंत्री के काफिले में भी महिलाएं तैनात थी। राजधानी की सड़कों पर भी ट्रैफिक व्यवस्था आज महिलाओं के हाथ में है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं का सम्मान किया जा रहा है। हर जगह वुमन पॉवर देखने को मिल रहा है। विधानसभा के बजट सत्र में मंगलवार को भी महिला शक्ति नजर आई। वाहन चालक से लेकर सदन की हर कार्यवाही में महिलाएं प्रमुखता से मोर्चा संभाले हुए है।

विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम की कार चालक महिला थी। गौतम ने भी महिला का सम्मान किया। इधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा भी महिलाएं कर रही हैं। शिवराज की ड्राइवर सुरक्षाकर्मी व अन्य अफसर भी महिलाएं हैं।

यह भी पढ़ेंः

विधानसभा की कार्यवाही
Live Updates

11.15 AM

दिवंगतों को श्रद्धांजलि देने के बाद विधानसभा की कार्यवाही स्थगित।

11.05 AM

पिछले दिनों दिवंगत हुए लोगों को सदन ने याद किया। पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण गुप्ता, रमेश बलियाली, मदन सिंह डेहरिया, तिलक राज सिंह एवं पार्श्व गायक लता मंगेशकर को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

11.03 AM

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने महिला दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दीं।

11.02 AM

विधानसभा की कार्यवाही शुरू

10.55 AM

बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में हंगामे के आसार। एक दिन पहले भी हुआ था जीतू पटवारी के ट्वीट पर विवाद...।

10.53 AM
बजट सत्र के दूसरे दिन आज राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी।

10.52 AM
कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने महिला अपराधों पर चिंता जाहिर की।

10.50 AM
नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ विधानसभा पहुंचे। सदन में जाते समय मीडिया से उन्होंने कहा कि महिला अपराध में मध्यप्रदेश नंबर वन है। यहां महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।

10.30 AM
विधायकों और मंत्रियों के विधानसभा पहुंचने का सिलसिला जारी।

ऐसा था विधानसभा का पहला दिन

इससे पहले सोमवार को विधानसभा का पहले दिन राज्यपाल मंगूभाई पटेल का अभिभाषण हुआ। करीब 17 मिनट की अपनी स्पीच में राज्यपाल ने कई बार प्रधानमंत्री का जिक्र किया। भाषण की शुरुआत ही प्रधानमंत्री के नाम के साथ हुई।

Updated on:
08 Mar 2022 12:02 pm
Published on:
08 Mar 2022 11:41 am
Also Read
View All