
भोपाल। मध्यप्रदेश में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही चुनावी मूड में दिखने लगी है। भाजपा ने पूरे प्रदेश में विकास यात्रा निकालने की तैयारी कर ली है, जिसमें सभी मंत्री प्रदेश की सभी विधानसभा में जाकर सरकार की उपलब्धि बताएंगे साथ ही कई विकास कार्यों की शुरुआत करेंगे। जबकि कांग्रेस ने भी अपने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए पूरे प्रदेश में 6 लाख कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी करने की तैयारी कर ली है।
मध्यप्रदेश में इस बार के विधानसभा चुनाव काफी दिलचस्प होने वाले हैं। प्रमुख विपक्षी दल भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अभी से चुनावी मूड में आ गए हैं। तरह-तरह के दावे और घोषणाएं होने लगी हैं, वहीं अपने-अपने संगठनों को मजबूत करने की भी तैयारी कर ली है।
भाजपा की विकास यात्रा फरवरी से
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को सुबह सीएम हाउस में सभी मंत्रियों की बैठक की, जिसमें सभी को निर्देश दिए गए कि वे अभी से एक्टिव हो जाएं और विकास यात्रा के लिए तैयारी कर लें। सभी मंत्रियों को अपने-अपने जिले के कलेक्टर, कमिश्नर समेत अन्य अधिकारियों से समन्वय करने को कहा गया है। साथ ही जितने भी काम पेंडिंग हैं, उसे निपटाने को भी कहा गया है। खास बात यह है कि जिन विकास कार्यों को शुरू नहीं किया गया है, उनका भूमिपूजन और शिलान्यास करने को कहा गया है, वहीं जहां योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को नहीं मिल पाया है, वहां लाभ पहुंचाने के लिए भी व्यवस्था करने को कहा गया है। हाल ही में भाजपा की केंद्रीय कार्यकारिणी से लौटने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनावी मूड में आ गए हैं।
यह भी पढ़ेंः
6 लाख कार्यकर्ताओं की फौज तैयार करेगी कांग्रेस
कांग्रेस भी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अब बूथ स्तर तक कमेटी बनाने जा रही है। प्रदेश के सभी बूथों पर कांग्रेस करीब 6 लाख कार्यकर्ताओं की फौज तैयार करने की तैयारी की गई है। हर बूध पर दस से लेकर 15 कार्यकर्ताओं को कमेटी में रखा जाएगा। फरवरी तक कमेटियों के गठन का काम पूरा हो जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ इस तैयारी में जुट गए हैं। जिला प्रभारियों को बूथ कमेटियों के गटन की जिम्मेदारी दी गई है। जिला प्रभारियों को इससे पहले मंडलम और सेक्टर की कमेटियां बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी। यह काम करीब करीब पूरा हो गया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में करीब 65 हजार पोलिंग बूथ हैं।
यह भी पढ़ेंः