भोपाल

अगले 24 घंटे ‘तूफानी’ बारिश का अलर्ट, 41 जिलों में तांडव मचाएगी बारिश

MP Weather: मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के आसपास बने कम दबाव के क्षेत्र और यूपी से गुजर रही द्रोणिका का असर इन क्षेत्रों में देखा जा रहा है। अगले 24 घंटे प्रदेश के 41 जिलों में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

2 min read
Jul 13, 2025
MP Weather (फोटो सोर्स : पत्रिका)

MP Weather: पूर्वी मप्र में बारिश कहर बरपा रही है। 15 से अधिक जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हैं। भोपाल में भी शनिवार की देर रात जोरदार बारिश हुई। दिनभर छाए बादल रात 10 बजे के बाद बरसे। प्रदेश में बीते चौबीस घंटे के दौरान रीवा में सबसे ज्यादा 8 इंच पानी गिरा। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी उफान पर रही। निचली बस्तियों में 4 से 5 फीट तक पानी जा घुसा। इसके चलते चित्रकूट की सड़कों पर लोग नाव चलाते दिखे। शहडोल में शाम को बाणसागर डैम के 7 गेट तो जबलपुर में नर्मदा पर बने बरगी डैम के 5 गेट खोले गए।

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के आसपास बने कम दबाव के क्षेत्र और यूपी से गुजर रही द्रोणिका का असर इन क्षेत्रों में देखा जा रहा है। शनिवार को रीवा में सबसे अधिक 8.12 इंच बारिश हुई। वहीं प्रदेश में भी बारिश का सिलसिला जारी है। अगले 24 घंटे प्रदेश के 41 जिलों में तूफानी बारिश(MP Weather) का अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें

Heavy Rain: एमपी के 45 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

अगले 24 घंटे यहां बारिश का अलर्ट

ऑरेंज: विदिशा, गुना, राजगढ़, अशोकनगर, शिवपुरी, कटनी, जबलपुर, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी।

येलो: रायसेन, नर्मदापुरम, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, दितया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, मैहर, पन्ना।

यहां बारिश ने बरपाया कहर, खतरे में पड़ी जान

mp weather (फोटो सोर्स : पत्रिका)

शहडोल: बाणसागर डैम के 7 गेट खुलने के बाद निचले हिस्से में बाढ़ के हालत बने। कई मवेशी व लोग बाढ़ में फंसे, जिसके चलते दोबार गेट बंद करना पड़ा। सूखा गांव फंसे ६ लोगों का रेस्क्यू किया। वहीं घर की दीवार ढहने से पुजारी की मौत हो गई।

छतरपुर: मूसलधार बारिश ने शहर और गांव के हाल बेहाल कर दिए। नदी-नाले उफान पर होने से कई गांव का संपर्क कट गया। पर्यटन नगरी खजुराहो के रेलवे अंडरब्रिज में पानी भरने से कई टूरिस्ट फंस गए। यातायात ठप रहा।

सीधी: शहर में रेलवे अंडर ब्रिज के पास गड्ढ़े में भरे पानी में डूबने से दो भाईयों की मौत हो गई।

रीवा: 10 माह पहले शुरू हुए रीवा एयरपोर्ट की दीवार जोरदार बारिश में ढह गई। निर्माण की गुणवत्ता को लेकर लोगों ने सवाल उठाए। वहीं गुढ़ विधायक नागेंद्र सिंह के घर भी पानी जा समाया। रीवा शहर में बस्तियां जलमग्न हो गईं। वहीं खैरी गांव में घर की छत पर फंसे २३ लोगों को रेस्क्यू कर बचाया गया।

Published on:
13 Jul 2025 08:08 am
Also Read
View All

अगली खबर