भोपाल

MP weather Alert : कश्मीर बना ये क्षेत्र, ढंकी बर्फ की सफेद चादर, दो दिन और 35 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

MP weather Alert : बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के शाजापुर, शहडोल, जबलपुर, सिवनी, नौगांव, पचमढ़ी, नीमच और कटनी में शीतलहर चली। इधर, पचमढ़ी के अधिकतर क्षेत्र ओस से बनी बर्फ की सफेद चादर से ढंक गए हैं।

2 min read
MP weather Alert

MP weather Alert : इन दिनों पूरा मध्य प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में है। उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते प्रदेश के अधिकतर इलाकों में शीतलहर चल रही है। आलम ये है प्रदेश का तापमान लगातार गिरता जा रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के शाजापुर, शहडोल, जबलपुर, सिवनी, नौगांव, पचमढ़ी, नीमच और कटनी में शीतलहर चली। इधर, पचमढ़ी के अधिकतर क्षेत्र ओस से बनी बर्फ की सफेद चादर से ढंक गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर 4.6, रायसेन 4.4, भोपाल 6.8, राजगढ़ 4.5, रीवा 5.8, नौगांव 4.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में गहरा कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जिससे उत्तरी भारत से आ रही बर्फीली हवाओं का असर एमपी में दिख रहा है। मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिनों में प्रदेश के 35 से ज्यादा जिले शीतलहर के चपेट में होंगे। वहीं हिल स्टेशन पचमढ़ी में कश्मीर-मनाली जितने ठंड हो रही है। गुरुवार सुबह प्रदेश के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री कम दर्ज किया गया।

कहां-कैसे हालात?

आपको बता दें कि, पचमढ़ी का तापमान 3.4 और रायसेन का 4.4 डिग्री दर्ज किया गया। ग्वालियर 4.6, मंडला 5, जबलपुर 6.2, भोपाल 6.8 और इंदौर का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी भोपाल में गुरुवार को तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री कम दर्ज किया गया।

Updated on:
13 Dec 2024 11:06 am
Published on:
13 Dec 2024 11:03 am