भोपाल

अगले 72 घंटे धुआंधार बारिश की चेतावनी, 1 और 2 नवंबर को इन जिलों में जमकर बरसेगा पानी

MP Weather: मध्यप्रदेश में चक्रवाती तूफान मोथा अपना असर दिखा रहा है। एक साथ कई सिस्टम सक्रिय होने के कारण एमपी में आंधी, बारिश और गरज-चमक का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे के अंदर प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश( Rain Alert) की चेतावनी जारी की है।

2 min read
Oct 31, 2025
Heavy Rain alert (फोटो सोर्स : पत्रिका)

MP Weather: मध्यप्रदेश में चक्रवाती तूफान मोथा अपना असर दिखा रहा है। एक साथ कई सिस्टम सक्रिय होने के कारण एमपी में आंधी, बारिश और गरज-चमक का दौर जारी है। राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहा। कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसके चलते मौसम और सर्द हो गया। दिन में लोग गर्म कपड़े पहने नजर आए। प्रदेश के कई जिलों का अधिकतम तापमान 23 डिग्री पर पहुंच गया है, जो सामान्य से 7.6 डिग्री कम है। मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला का कहना है कि मौसम में यह बदलाव चक्रवाती तूफान मोथा का असर है, जो कमजोर होकर लो प्रेशर बन गया है और पूर्वी मप्र की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर समेत 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें

बिगड़ा मौसम: MP के इस शहर में मानसून की तरह बारिश, दो दिन जमकर बरसेगा पानी

अगले 72 घंटे झमाझम बारिश का अलर्ट

  • 31 अक्टूबर: झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में हल्की बारिश का अलर्ट।
  • 1 नवंबर: अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर और शहडोल में हल्की बारिश का अलर्ट।
  • 2 नवंबर: झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर में बारिश(Heavy Rain) का अलर्ट।

गुरुवार को यहां बरसे बादल

ग्वालियर, पचमढ़ी, शिवपुरी, रायसेन, नर्मदापुरम, टीकमगढ़, निवाड़ी, छिंदवाड़ा, दमोह, छतरपुर के खजुराहो और नौगांव, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, सीधी, टीकमगढ़, उमरिया समेत कई जिलों में बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए झाबुआ, अलीराजपुर, धार, खरगोन, बुरहानपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली और बड़वानी जिलों में हल्की बारिश की चेतावनी दी है।

अब तक तीन इंच अधिक हो चुकी है बारिश

राजधानी भोपाल में आमतौर पर अक्टूबर माह में बारिश की स्थिति बनती है। पिछले दस सालों में देखा जाए आठ बार बारिश हुई है। वहीं दस सालों में यह तीसरा मौका है जब अक्टूबर माह में इतनी बारिश हुई है। 1 अक्टूबर से अब तक 81.8 मिमी यानि 3 इंच से अधिक बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से दो इंच अधिक है। इसके पहले 2022 में 136.7 और 2019 में 133.1 मिमी बारिश हुई थी।

छह साल बाद तीसरी बार इतना सर्द दिन

मौसम के बदले मिजाज ने फिजा में ठंडक घोल दी है। गुरुवार को बादलों के साथ दिन में उत्तर पूर्वी और उत्तरी हवा चली। सुबह हवा की अधिकतम रफ्तार 18 किमी प्रतिघंटे तक रही। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 19.2 डिग्री दर्ज किया। इस माह में यह तीसरी बार है अधिकतम 25 डिग्री से नीचे रहा है। इसके पहले 27 अक्टूबर 2019 को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री पर पहुंचा था।

ये भी पढ़ें

1 दिसंबर से शुरू होगा एमपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र, अधिसूचना जारी

Updated on:
01 Nov 2025 07:47 am
Published on:
31 Oct 2025 08:33 am
Also Read
View All

अगली खबर