
MP Vidhan Sabha Winter Session (फोटो सोर्स : पत्रिका)
MP News: मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र(MP Vidhan Sabha Winter Session) एक से पांच दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसकी अधिसूचना जारी हो गई है। विधानसभा का यह सत्र पांच दिवसीय होगा, जिसमें एक दिन का अवकाश होगा। इस दौरान कुल चार बैठकें होगी। सत्र में अनुपूरक बजट समेत चार विधेयक लाए जा सकते हैं। इसे लेकर विभागों ने तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं, विपक्ष भी कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है।
मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से शुरू होगा। जो 5 दिसंबर तक चलेगा। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। शीतकालीन सत्र में विधायक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह से सवाल कर सकेंगे। विधायकों के सवालों की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। सवाल लगाने के साथ विधायकों के ध्यान आकर्षण और अन्य प्रस्तावों की समय अवधि तय होगी।
बता दें कि, अरविंद शर्मा को एक अक्टूबर से विधानसभा के नए प्रमुख बनाया गया है। शर्मा के पहले अवधेश प्रताप सिंह विधानसभा के प्रमुख सचिव थें, जो 30 सितंबर को रिटायर होने के बाद मध्यप्रदेश मानवा अधिकार आयोग के सदस्य बनाए गए।
Updated on:
29 Oct 2025 02:53 pm
Published on:
29 Oct 2025 02:53 pm
