भोपाल

अगले 11 घंटे ‘मूसलाधार बारिश’: 16 जिलों में अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

MP Weather: मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
less than 1 minute read
Sep 18, 2025
mp weather
File Picture Patrika

MP Weather: मध्यप्रदेश में भारी बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को छतरपुर जिले के खजुराहो, ग्वालियर, राजगढ़ और श्योपुर में भारी बारिश हुई। वहीं, राजधानी भोपाल, इंदौर, श्योपुर, उज्जैन, मंडला, रीवा, टीकमगढ़, उमरिया, जबलपुर, दतिया और बालाघाट में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इन 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, छिंदवाड़ा, पन्ना, छतरपुर, पांढुर्णा जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, भोपाल, विदिशा, राजगढ़, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का अनुमान है।

कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में ट्रफ लाइन गुजर रही है। एक महाराष्ट्र में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन तक विस्तृत है तो दूसरी पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है।


नोट: बारिश का अलर्ट केवल 19 सितंबर की सुबह 8:30 बजे तक मान्य है।

Published on:
18 Sept 2025 08:55 pm