MP Weather Alert: पश्चिमी विक्षोभ गुजरा, बदलने वाला है एमपी का मौसम, भीषण गर्मी के आसार, मौसम विभाग का अलर्ट 4-6 डिग्री तक बढ़ सकता है पारा...
MP Weather Alert: लगातार सिस्टम के कारण इन दिनों मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद हवा उत्तरी हो गई है। इसके चलते गुरुवार को न्यूनतम तापमान में 5.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। ऐसे में रात में हल्की ठंडक रही। बता दें, 18 साल बाद अप्रेल में न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री पर पहुंचा है।
आमतौर पर इस माह में न्यूनतम तापमान 18 से 24 डिग्री तक रहता है। तापमान में गिरावट के चलते रात में गर्मी से राहत मिली है। हालांकि आगामी दिनों में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। शहर में गुरुवार को मौसम शुष्क रहा। तीखी धूप भी रही, वहीं नमी के कारण लोगों को उमस का भी सामना करना पड़ा।
हालांकि तापमान में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 16.4 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में जहां आधा डिग्री से अधिक की बढ़ोतरी हुई, वहीं न्यूनतम तापमान में एक ही दिन में 5.6 डिग्री की गिरावट आ गई।
मौसम विभाग के वैज्ञानिक डी. अरुण शर्मा ने बताया, अगले एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना (MP Weather Alert) है। ऐसे में आने वाले चार पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। अब तक तापमान सामान्य से कम थे, लेकिन अब आगे सामान्य से थोड़े अधिक हो सकते हैं। पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद अभी उत्तरी हवा का प्रभाव है, इसलिए न्यूनतम तापमान में भी तेजी से गिरावट हुई है, लेकिन शुक्रवार से यह बढ़ेगा।
- 1 अप्रेल 2025 - 18.8
- 11 अप्रेल 2024 - 19
- 1 अप्रेल 2023 - 17.4
- 4 अप्रेल 2022 - 20.2
- 2 अप्रेल 2021 - 17.4
- 2 अप्रेल 2020 - 19
- 17 अप्रेल 2019 - 18.7
- 2 अप्रेल 2018 20
- 11 अप्रेल 2017 - 18.6
- 13 अप्रेल 2016 - 20.1
- 15 अप्रेल 2015 - 17.8
- 12 अप्रेल 2014 - 18.8
- 21 अप्रेल 2013 - 17
- 21 अप्रेल 2012 - 21.2
- 2 अप्रेल 2011 - 19.4
- 4 अप्रेल 2010 -17
- 9 अप्रेल 2009 - 18.6
- 5 अप्रेल 2008 - 16.8