MPBSE 12th Result 2026: माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किए 12वीं का रिजल्ट, टॉपर लिस्ट में एमपी की राजधानी भोपाल चांदनी और झाबुआ की खुशी पहले स्थान पर, झाबुआ में सबसे अच्छा रहा रिजल्ट
MPBSE 12th Result 2026: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज 15 अप्रेल को 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए। दोनों ही परीक्षा परिणामों में हर साल की तरह इस साल भी प्रदेश की बेटियों ने बाजी मारी है। 12वीं के परीक्षा परिणामों में आदिवासी बाहुल्य जिले झाबुआ की बेटी खुशी राय ने प्रदेशभर में पहला स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन कर दिया है। बता दें हायर सेकंडरी परीक्षा 2026 के परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने खुशी के साथ ही अन्य टॉपर्स स्टूडेंट्स और उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
12वीं की परीक्षा में इस साल 2026 में 76.01 फीसदी नियमित स्टूडेंट्स और 30.60 फीसदी परीक्षार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। वहीं 72.39 प्रतिशत छात्रों तथा 79.41 प्रतिशत छात्राएं परीक्षा में सफल हुई हैं।
12वीं की मेरिट लिस्ट में संकायवार मेरिट लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स विज्ञान संकाय के गणित विषय से रहे हैं। इनकी संख्या 69 रही। वहीं दूसरे संकाय में कॉमर्स के 63 स्टूडेंट्स ने जगह बनाई है। तीसरे स्थान पर विज्ञान संकाय के जीवविज्ञान रहा। जिसमें 45 स्टूडेंट्स ने स्थान पाया है। वहीं कला मानविकी संकाय में 32 और कृषि संकाय में 9 परीक्षार्थी, ललितकला के साथ ही गृहविज्ञान में 3 परीक्षार्थियों ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है।
राजधानी भोपाल की चांदनी विश्वकर्मा, पिता राभुवन विश्वकर्मा (गुरुदेव शिक्षा केंद्र उ.मा.वि. नीलबड़) ने 12वीं में सबसे ज्यादा 500 में से 494 अंक प्राप्त कर भोपाल का नाम रोशन कर दिया। उनके घर-परिवार समेत पूरे मोहल्ले में जश्न का माहौल है। घर पर बधाइयों का तांता लग गया है। बता दें कि सभी संकायों में से कॉमर्स ग्रुप की चांदनी ने बाजी मारी है।
494- अंक के साथ कॉमर्स ग्रुप की चांदनी विश्वकर्मा और खुशी राय ने किया टॉप
489- अंक के साथ कला ग्रुप की श्रुति तोमर, मनु शुक्ला, आर्ची माहेश्वरी दूसरे स्थान पर
488- अंकों के साथ श्रुति गर्ग, छवि अग्रवाल, सानिया गुप्ता, सृष्टि सिलावट, रोशनी पटेल, दीपाली सोनी तीसरे स्थान पर
487- अंकों के साथ दीक्षा गुर्जर, अनुष्का शर्मा चौथे स्थान पर रहीं
486- अंकों के साथ प्रतिष्ठा गौड़, हंसिका राठौड़, इश्मीता तोमर, रोनक जैन, अनन्या शर्मा ने पांचवी रैंक हासिल की।
493-अंकों के साथ श्लोक प्रजापति पहले स्थान पर रहे
491- अकों के साथ गौरी शर्मा, डॉली पुरवार और अर्जुन गुर्जर दूसरे स्थान पर रहे
490- अंकों के साथ कान्हा शर्मा, मनेंद्र केवट तीसरे स्थान पर रहे
489- अंकों के साथ हर्ष गोयल, रेशू मिज्ञा, आशिका साहू ने चौथा स्थान प्राप्त किया है
488- अंक प्राप्त कर ढाणी बंसल, प्रकाश तिवारी, मान्यता साहू, शिवम लोधी ने पांचवां स्थान प्राप्त किया है
493- अंकों के साथ तुलसी राजावत, चंचल कुशवाह ने पहला स्थान प्राप्त किया है
488- अंकों के साथ प्रीति कुशवाह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
487- अंकों के साथ संजना धाकड़ ने तीसरा स्थान
485- अंकों के साथ रक्षा पटेल, लालता पाल चौथे स्थान पर रहीं
484- अंकों के साथ लक्ष्मी यादव, स्वाति उइके, मृणाली थावरे पांचवें स्थान पर रहीं
485- अंकों के साथ शाइस्ताह कुरैशी ने पहला स्थान प्राप्त किया
479- अंकों के साथ शैवाह कुरैशी ने दूसरे स्थान पर रहीं
478- अंकों के साथ कुमकुम अहिरवार तीसरा स्थान प्राप्त किया
492- अंकों के साथ तन्वी कुमावत पहले स्थान पर
490- अंकों के साथ कार्तिक शर्मा दूसरे स्थान पर रहे
489- अंकों के साथ प्रियांशी सिंह तीसरे स्थान पर रहीं
12वीं की परीक्षा में इस साल नियमित और प्राइवेट परीक्षार्थियों के लिए प्रदेशभर में कुल 3636 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें करीब 7 लाख नियमित स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। वहीं प्राइवेट स्टूडेंट्स की संख्या 76112 थी।
बता दें कि 613318 परीक्षार्थियों के परिणाम घोषित किए गए हैं। इनमें 367079 परीक्षार्थियों ने प्रथम श्रेणी में, 99073 स्टूडेंट्स ने द्वितीय श्रेणी में, 254 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। इस तरह परीक्षा में कुल 466406 स्टूडेंट्स ने एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इन सभी का परीक्षा फल 76.01 फीसदी रहा। वहीं किसी भी छात्र को पूरक घोषित नहीं किया गया है। बता दें कि मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल की ओर से आयोजित 12वीं की इस परीक्षा में प्रदेशभर से नकल के 71 मामले दर्ज किए गए हैं।
एमपी बोर्ड 2026 की 12वीं की परीक्षाओं के स्कूल सर्टिफिकेट में सम्मिलित नेत्रहीन, मूक बधिर स्टूडेंट्स(CWSN) के परीक्षा परिणाम भी मंडल की ओर से घोषित किए गए। इस श्रेणी में 63.50 फीसदी छात्र तथा 69.72 फीसदी छात्राओं ने परीक्षा पास की है। इस तरह इस श्रेणी में का रिजल्ट कुल 65.84 फीसदी रहा है।