भोपाल

MPPSC Recruitment : लोक सेवा आयोग में निकलीं भर्तियां, उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग यानी एमपीपीएससी द्वारा डेंटल सर्जन के पदों पर भर्ती निकली है।
2 min read
• •
Updated: 3 Feb 2022, 8:34 PM IST
News
MPPSC Recruitment : लोक सेवा आयोग में निकलीं भर्तियां, उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन

भोपाल. मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग यानी एमपीपीएससी द्वारा डेंटल सर्जन के पदों पर भर्ती निकली है। बता दें कि, ऑनलाइन आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 14 मार्च 2022 सुनिश्चित की गई है। इसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 फरवरी 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एमपीपीएससी की ओर से रिक्त 193 पदों पर भर्ती प्रक्रिया की जानी है। उम्मीदवारों का चयन 22 मई को भोपाल, ग्वालियर, इंदौर और जबलपुर के केंद्रों पर होने वाली लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। इसके लिए प्रवेश पत्र 7 मई 2022 को जारी किए जाएंगे। खास बात ये है कि, संबंधित पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास बीडीएस की योग्यता होना अनिवार्य है।


महत्वपूर्ण बातें

-एमपीपीएससी द्वारा डेंटल सर्जन के रिक्त पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 40 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए सरकारी मापदंडों के तहत आयु सीमा में छूट रहेगी।

-डेंटल सर्जन के रिक्त पद के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।

-वेतन की बात करें तो इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 39 हजार 100 रुपए प्रतिमाह की दर से वेतन दिया जाएगा।


तय तारीख से ऐसे करें आवेदन

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 फरवरी 2022 से 14 मार्च 2022 के बीच ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। साथ ही, अधिक जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट भी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

खुली जीप पर दुल्हन का डांस हो रहा जमकर वायरल, देखें वीडियो

Published on: