Crime News : राजधानी भोपाल में एसपीपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के साथ शादी का वादा कर आरोपी 1 साल तक दुष्कर्म करता रहा।
Crime News : राजधानी भोपाल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एसपीपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा के साथ एक युवक 1 साल तक दुष्कर्म(MPPSC Student raped) करता रहा। आरोपी ने पीड़िता से शादी का वादा कर इस वारदात को अंजाम दिया। जब आरोपी शादी के वादे से मुकर गया, तो पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ हबीबगंज थाने में एफआईआर दर्ज करवाई।
पुलिस के अनुसार पीड़िता(MPPSC Student raped) की आरोपी से मुलाकात एक कैफे में हुई थी। आरोपी और पीड़िता के कुछ दोस्तों के माध्यम से दोनों में दोस्ती हो गई । इसके बाद आरोपी वेदांत कुंभारे ने पीड़िता को शादी के लिए प्रपोज किया और एक रिंग भी गिफ्ट की । जिसके बाद आरोपी ने पीड़िता को अपने घर बुलवाया और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया।
1 साल तक दोनों रिश्ते में रहे लेकिन जब पीड़िता के शादी का कहने पर आरोपी ने शादी के लिए मना कर दिया तो पीड़िता ने हबीबगंज पुलिस को मामले की शिकायत दर्ज करवाई। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।