शहडोल

गोमांस रखने के संदेह में पिटाई के बाद 2 महिलाओं को जेल भेजा, जांच में बीफ की बजाय निकला भैंस का मीट

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में मंगलवार को गोमांस की तस्करी का आरोप लगाकर हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों और महिलाओं ने एक समुदाय विशेष की दो महिलाओं की पिटाई कर दी और बाद में पुलिस ने भी दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

2 min read
Jul 27, 2016
beef

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में मंगलवार को गोमांस की तस्करी का आरोप लगाकर हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों और महिलाओं ने एक समुदाय विशेष की दो महिलाओं की पिटाई कर दी और बाद में पुलिस ने भी दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लेकिन जांच से पता चला है कि मांस गाय का नहीं, बल्कि भैंसा का था। इस मामले को कांग्रेस के एक विधायक ने बुधवार को विधानसभा में भी उठाया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर दो महिलाएं- सलमा और समीम के पास मांस होने की सूचना मिली। इसके बाद दोनों महिलाओं को स्टेशन के बाहर से 30 किलोग्राम मांस के साथ पकड़ा गया। वहां मौजूद हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों और महिलाओं ने उनकी पिटाई भी की।

कोतवाली थाना के प्रभारी एम.पी. सिंह परिहार ने बुधवार को बताया कि महिलाओं के पास से मिले मांस के गोमांस होने की आशंका थी, लिहाजा उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया। मांस की जांच रपट से पता चला है कि मांस भैंसा का था।

परिहार के अनुसार, किसी भी जानवर के मांस का परिवहन अनुमति के बाद ही किया जा सकता है। ये दोनों महिलाएं पहले भी मांस परिवहन के आरोप में पकड़ी जा चुकी हैं। दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

उधर, कांग्रेस के विधायक आरिफ अकील ने विधानसभा में समुदाय विशेष की महिलाओं की पिटाई का मामला उठाया। इस पर भाजपा के यशपाल सिंह सिसौदिया ने दोनों महिलाओं में से एक के मांस तस्करी में शामिल होने की बात कही। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ जो हुआ, वह क्रिया की प्रतिक्रिया थी।

वहीं सदन के बाहर गृह व परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि गोमांस रखने के संदेह में दो महिलाओं को पकड़ा गया है।

ये भी पढ़ें

अखिलेश की हुई साइकिल, इसलिए जीत की चाभी था चुनाव चिह्न, समर्थकों में जश्न का माहौल
Published on:
27 Jul 2016 05:44 pm
Also Read
View All