भोपाल

Nagpanchami 2019 : सात साल बाद सोमवार के दिन नागपंचमी का शुभ संयोग

Nagpanchami 2019 : सावन माह के तीसरे सोमवार को मनाया जाएगा पर्व, नागदोष और कालसर्प योग निवारण के लिए विशेष फलदायी। इसके पहले 23 जुलाई 2012 को सोमवार के दिन आई थी नागपंचमी

2 min read
Jul 29, 2019
Nagpanchami 2019 : सात साल बाद सोमवार के दिन नागपंचमी का शुभ संयोग

भोपाल. इस साल नागपंचमी का पर्व कई शुभ योगों में मनाया जाएगा। इस बार नागपंचमी ( Naagpanchmi 2019 ) के तीसरे सावन सोमवार पर आ रही है। सोमवार के दिन नागपंचमी आने से इसका महत्व और बढ़ गया है, क्योकि सोमवार भगवान भोलेनाथ का प्रिय दिन है। सोमवार को नागपंचमी का संयोग 7 साल बाद बना है। इसके पहले 23 जुलाई 2012 में सोमवार के दिन नागपंचमी आई थी। इसी प्रकार ग्रहों नक्षत्रों के हिसाब से जो योग बन रहे हैं, वह कई सालों बाद बने है।

नागपंचमी ( naagpanchmi ) का दिन नाग दर्शन और नागपूजा के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। इस दिन नागपूजा करने से नागदोष से मुक्ति मिलती है, साथ ही आयुष्य में बढ़ोतरी होती है। इस बार यह पर्व 5 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन सावन माह का तीसरा सोमवार भी होगा। सोमवार के दिन इस पर्व के आने से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया है। पंडितों के अनुसार इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना, नाग दर्शन, नागपूजा करने से भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा मिलती है।

श्रीवत्स योग, रवि योग और हस्त नक्षत्र भी रहेगा ( naagpanchmi puja vidhi )

पं. जगदीश शर्मा के अनुसार इस बार नागपंचमी सोमवार के दिन आने से इसका महत्व और बढ़ गया है। साथ ही इस दिन श्रीवत्स योग, रवि योग और हस्त नक्षत्र भी रहेगा। इस लिहाज से भी यह दिन काफी शुभकारी होगा।

इस दिन खासकर कालसर्प योग, नागदोष से जो लोग पीडि़त है, उन्हें पूजा, अनुष्ठान करने से विशेष लाभ होगा और इससे राहत मिलेगी। पूरे साल में नागपंचमी का दिन नागपूजा के लिए विशेष शुभ माना जाता है। जिनकी कुंडली में कालसर्प योग है, वे इस दिन दोष का निवारण के लिए पूजा अर्चना करे तो विशेष लाभ मिलेगा।

Published on:
29 Jul 2019 01:34 pm
Also Read
View All