Natural Icecream Founder Raghunandan Kamath Passed Away : इस देश को फ्रुट आइसक्रीम का स्वाद चखाने वाले नेचुरल्स आइसक्रीम फाउंडर रघुनंदन श्रीनिवास कामथ का 70 साल की उम्र में निधन हो गया।
Ice Cream Man of India Raghunandan Kamath : देश को फ्रुट आइसक्रीम खिलाने वाले नेचुरल्स आइसक्रीम के फांउडर (Naturals Ice Cream) रघुनंदन कामत (Raghunandan Kamath) का 70 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। इसकी सूचना कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्स पर ट्वीट करके दी। रघुनंदन कामत को आइसक्रीम मैन ऑफ इंडिया (Ice Cream Man of India) भी कहा जाता है। उन्होंने कई चुनौतियों का सामना कर नेचुरल्स आइसक्रीम जैसा ब्रांड खड़ा किया।
नेचुरल्स आइसक्रीम के फांउडर रघुनंदन कामत ने 1984 में चार लोगों के साथ मिलकर आइसक्रीम का काम शुरु किया था। उन्होंने आइसक्रीम को 12 फ्लेवर के साथ बेचने का काम स्टार्ट कर दिया। ज्यादा से ज्यादा आइसक्रीम बेचने के लिए उन्होंने एक अलग बिजनेस स्ट्रेटजी बनाई और पावभाजी के साथ कॉम्प्लीमेंट्री में आइसक्रीम देनी शुरु कर दी। इस बिजनेस में उन्हें सफलता मिलने लगी और कस्टमर्स ने जमकर तारीफ भी। इसके बाद उन्होंने मुंबई के जुहू में एक छोटी सी दुकान चला रहे थे। जहां से उन्होंने साल भर में 5 लाख रुपए की सेल की थी। फिर रघुनंदन कामत ने आइसक्रीम पर फोकस करना शुरू कर दिया। मार्केट में आज नेचुरल्स आइसक्रीम लगभग 400 करोड़ का रुपए की कंपनी है। साथ ही ऑल ओवर इंडिया इसके 135 आउटलेट हैं। जिसमें नेचुरल्स आइसक्रीम का आउटलेट मध्यप्रदेश के भोपाल,इंदौर,जबलपुर सहित अन्य शहरों में स्थित है।
रघुनंदन कामत ने पूरा बिजनेस आइसक्रीम पर शिफ्ट कर दिया। इसके बाद उन्होंने आइसक्रीम की क्वालिटी को और अच्छा टेस्ट देने के लिए कुछ बदलाव किए। जैसे-जैसे बिजनेस आगे बढ़ा उन्होंने नेचुरल्स आइसक्रीम के एक स्टोर को साल 2020 तक 135 स्टोर्स तक पहुंचा दिया। इन्होंने बिना किसी प्रिजरवेटिव के आइसक्रीम बेची। जिसकी बदौलत कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2020 में 400 करोड़ का रेवेन्यू जनरेट किया था।