भोपाल

मोहित झावा के आतिशी शतक से जीता एनसीसीसी

पारी में जड़े आठ छक्के और आठ चौके,रियान कप तीसरी एनके राई स्मृति टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट

2 min read
Mar 27, 2019
inter club and district tournament at bu ground

भोपाल। मैन ऑफ द मैच मोहित झावा (नाबाद 112) के धमाकेदार शतक और विनोद पाल (6 विकेट) की घातक गेंदबाजी की मदद से एनसीसीसी ने सेंट माइकल अकादमी को 52 रनों से पराजित कर रियान कप तीसरी एनके राई स्मृति टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं सेंट माइकल हार के बाद भी अंतिम चार में जगह बनाने में सफल रहा है। इधर, कार्पोरेट वर्ग में रियान वाटर ने सेकंड इंनिग को 91 रन से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया।

ओल्ड कैंपियन मैदान पर खेले गए मुकाबले में एनसीसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 186 रन बनाए। मोहित झावा ने नाबाद 112 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने आठ छक्के और इतने ही चौके लगाए। अभिजीत सक्सेना ने 30, नवीन सिंह ने 18 व सृजन खरे ने 15 रनों की पारी खेली। सेंट माइकल के सोनू बाथम, जीशान व अरबाज ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में सेंट माइकल की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 134 रन बना सकी।

इसमें अरबाज कुरैशी ने 37, अब्दुल अकील ने 26 व प्रणव राय ने 22 रन का योगदान दिया। एनसीसीसी के विनोद पाल ने घातक गेंदबाजी कर छह विकेट चटकाए। प्रयाग व नवीन ने एक-एक विकेट लिए। इससे पहले कॉर्पोरेट वर्ग के मुकाबले में रियान वाटर ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 204 रन बनाए।

इसमें अभिषेक गिरी ने 54, समीर यादव ने 45, दीपक ने 43 और अजितेश जैन ने 35 रनों की पारी खेली। जवाब में सेकंड इंनिग टीम निर्धारित ओवर में नौ विकेट पर 113 रन ही बा सकी। वरुण अवस्थी ने 20, प्रभात त्यागी ने 26 और पुनीत ने 15 रनों का योगदान दिया। रियान वाटर के शेखर दीक्षित ने तीन, रौनक, मजहर व विकास ने दो-दो विकेट चटकाए।

अभिनव और नरेंद्र की घातक गेंदबाजी
भोपाल. अभिनव और नरेंद्र की घातक गेंदबाजी से चाणक्य क्रिकेट अकादमी ने यहां खेली जा रही अंडर -14 इंटर क्लब एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को ज्योतिरादित्य अकादमी को पहली पारी में 178 रन पर समेट दिया।

बरकतउल्ला विवि मैदान पर ज्योतिरादित्य क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और पूरी टीम 67.1 ओवर में 178 रन बना सकी। इसमें मोहित ने 61 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अमन ने 22 और अली ने 20 रन का योगदान दिया।

चाणक्य अकादमी की ओर से अभिनव और नरेंद्र ने तीन-तीन विकेट चटकाए। प्रियांशु को दो सफलता मिली। जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक चाणक्य अकादमी ने तीन विकेट खोकर 53 रन बना लिए हैं। इसमें निखिल ने 25 और आदित्य ने 15 रन बनाए। ज्योतिरादित्य की ओर से विवेक और लकी ने एक-एक विकेट लिए।

Updated on:
27 Mar 2019 10:01 am
Published on:
27 Mar 2019 09:59 am
Also Read
View All