संबल योजना के कार्ड बनाने में लापरवाही
भोपाल। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिये मप्र सरकार ने संबल योजना की शुरूआत की है, जिसके तहत उन्हें प्रदेश सरकार की योजना में जुडऩे के लिये कार्ड प्रदान किये जा रहे हैं। कार्ड के माध्यम से पंजीयन क्रमांक जारी किये गये हैं लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही की वजह से हितग्राही लाभ से वंचित हो रहे हैं उनके कार्ड पर गलत जानकारी अंकित कर दी गई है जिस वजह से योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। हितग्राही यह भी नहीं समझ पा रहे है इसकी शिकायत किसे की जाये और निराकरण कब तक होगा।
ये हैं खामियां
हितग्राही नहीं समझ पा रहे कहां करे शिकायत
कार्ड में सुधार के बिना नहीं मिलेगा योजनाओं का लाभ
निवास का पता और नगर निगम वार्ड भी गलत अंकित
केस-1
बैरागढ़ निवासी मुकेश मेहरा के संबल कार्ड में पिता का नाम शाहिद मोहम्मद दर्ज कर दिया गया है। कार्ड मिलने पर मुुस्लिम व्यक्ति का नाम पिता के नाम की जगह दर्ज कर देने से हितग्राही ने नाराजगी जताई है वहीं कार्ड में गलती की वजह से मुकेश इसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।
केस-2
संबल योजना में पंजीयन कराने वाले रवि वंशकार के पिता ने पार्षद मारन को शिकायत में बताया कि उनके पुत्र के कार्ड में पिता के नाम की जगह किसी अन्य व्यक्ति जगदीश सांवले का नाम दर्ज कर दिया गया है। जिससे वह सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल ले पा रहे है।
मेरे वार्ड के हितग्राहियों के साथ संबल कार्ड में गलत जानकारी दर्ज कर भद्दा मजाक किया गया है। हिन्दू पुत्र के पिता का नाम मुसलमान लिख दिया गया। कलेक्टर से शिकायत कर कार्रवाई की मांग करूंगा।
अशोक मारन, पार्षद
- मप्र की हितग्राही योजना में जिम्मेदारों की लापरवाही उजागर
- हितग्राही नहीं समझ पा रहे कहां करे शिकायत
- कार्ड में सुधार के बिना नहीं मिलेगा योजनाओं का लाभ
- निवास का पता और नगर निगम वार्ड भी गलत अंकित